मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओपी राजभर के 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ गठबंधन: ओवैसी ने किया ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं| विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है| प्रदेश से विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गठजोड़ की खबरें आनी शुरू हो गई हैं…

यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओपी राजभर के 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ गठबंधन: ओवैसी ने किया ऐलान
यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओपी राजभर के 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ गठबंधन: ओवैसी ने किया ऐलान | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं| विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है| प्रदेश से  विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गठजोड़ की खबरें आनी शुरू हो गई हैं|  इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि,'हमने आगामी यूपी चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हम ओम प्रकाश राजभर के भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन में हैं और कोई नहीं|



AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि'''हम उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के संगठन को मज़बूत करेंगे इसके लिए हम तैयारियां कर रहे हैं और मज़बूती के साथ उत्तर प्रदेश में आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हमारी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा है कि AIMIM 100 सीटों पर चुनाव लडेगी|



ओवैसी ने कहा कि'' उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूँ:- हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है। हम ओम प्रकाश राजभर साहब  'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ हैं।  हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है।



बता दें कि,''यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में औवेसी की पार्टी AIMIM और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मिलकर चुनाव लड़ने की खबरों को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने फर्ज़ी करार दिया है|उन्होंने कहा ये खबरें निराधार और फर्जी है| इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खण्डन करती है।



उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि,'' बीएसपी चुनावों में किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी| यूपी व उत्तराखण्ड में विधान सभा चुनावों में अकेले ही बीएसपी लड़ेगी|




असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से गठबंधन की खबरों पर मायावती ने कहा,''मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM  व  बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है। इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खण्डन करती है।



उन्होंने कहा,''वैसे इस सम्बन्ध में पार्टी द्वारा फिरसे यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का यह आमचुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी अर्थात् अकेले ही लड़ेगी|



मायावती ने कहा,''बीएसपी के बारे में इस किस्म की मनगढ़न्त व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखकर ही अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री सतीश चन्द्र मिश्र को बीएसपी मीड??या सेल का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बना दिया गया है। 

उन्होंने कहा,''साथ ही, मीडिया से भी यह अपील है कि वे बहुजन समाज पार्टी व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि के सम्बन्ध में इस किस्म की भ्रमित करने वाली अन्य कोई भी गलत खबर लिखने, दिखाने व छापने से पहले श्री एस.सी. मिश्र से उस सम्बंध में सही जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।