आगरा: आगरा जिले के थाना सदर बाजार के राजपुर चुंगी क्षेत्र के राजेश्वर मंदिर इलाके में मंगलवार सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई| इस फायरिंग में एक पक्ष के दो लोग (चाचा-भतीजा) घायल हो गये हैं|
घटना मंगलवार सुबह सुबह साढ़े नौ बजे की है। राजपुर चुंगी की राजेश्वर गोपीनगर कॉलोनी के राजेश्वर मंदिर के पास गली नंबर चार में रहने वाले टेंट हाउस संचालक विशाल उपाध्याय और दिनेश पाठक के बीच रास्ते के विवाद में पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले|
जिसके बाद, दिनेश पाठक ने विशाल उपाध्याय और श्रीनिवास पर फायरिंग कर दी| गोली लगने से टेंट हाउस संचालक विशाल और उसके चाचा घायल हो गए| गोली चलने के बाद अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट और गोली लगने से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया|
घायल विशाल के परिजनों ने बताया कि, विशाल अपने चाचा श्रीनिवास के साथ घर से निकल कर रास्ते से जा रहे थे| तभी पड़ोसी दिनेश पाठक, उसकी पत्नी राधा रानी और बेटों ने रास्ते से निकलने से रोका, इसे लेकर विशाल और दिनेश पाठक के बीच कहासुनी होने लगी। जिसके बाद, दिनेश पाठक और उसके बेटों ने मारपीट शुरू कर दी और दिनेश ने फायरिंग कर दी| जिससे गोली लगने से श्रीनिवास और विशाल गोली लगने से घायल हो गए|
फायरिंग मामले में सिटी-आगरा के DCP सूरज राय ने बताया, "आज सुबह थाना सदर बाजार के राजपुर चुंगी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना मिली। झड़प में दो व्यक्ति घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है... दोनों खतरे से बाहर हैं। अभी फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। तहरीर दिए जाने के बाद संगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।"