आगरा: ट्रैक्टर के पलटने से व्यक्ति की मौत के बाद उपद्रवियों ने की तोड़फोड़ और तोरा पुलिस चौकी को किया आग के हवाले.. जमकर मचाया उत्पात
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने तोरा पुलिस चौकी में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ की| उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में आग लगा दी.. तोरा पुलिस…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
आगरा: ट्रैक्टर के पलटने से व्यक्ति की मौत के बाद उपद्रवियों ने की तोड़फोड़ और तोरा पुलिस चौकी को किया आग के हवाले.. जमकर मचाया उत्पात | फ़ोटो: TVL News
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने तोरा पुलिस चौकी में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ की| उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में आग लगा दी.. तोरा पुलिस चौकी को आग लगा दी और जमकर मचाया उत्पात|
आगजनी और पथराव की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया|आईजी सतीश गणेश ने कहा,''तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत के बाद उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और तोरा पुलिस चौकी को आग लगा दी।
आगरा के IG सतीश गणेश ने कहा, "स्थिति नियंत्रण में है। बदमाशों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई| ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक राहगीर उसकी चपेट में आ गया और दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई| राहगीर की मौत के बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और अफरा-तफरी मच गई. लोग जुट गए देखते ही देखते भीड़ उपद्रवी बन गई| इसके बाद कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई. देखते ही देखते भीड़ ने चौकी के वाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी. यही नहीं फतेहाबाद रोड पर भीड़ ने जाम लगा दिया| इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया|बाद में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े| उसके बाद बड़ी संख्या पर पुलिस बल मौके पर आ गया और स्थिति को काबू में किया|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।