यूपी: बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 14 वर्षीय छात्र ने की क्लास में सहपाठी की गोली मारकर हत्या, घर से चुराकर लाया था चाचा की लाइसेंसी बंदूक
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 10 वीं के छात्र ने क्लासरूम के अंदर ही अपने सहपाठी को गोली मार कर हत्या कर दी। बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 10वीं के छा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
यूपी: बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 14 वर्षीय छात्र ने की क्लास में सहपाठी की गोली मारकर हत्या, घर से चुराकर लाया था चाचा की लाइसेंसी बंदूक | फ़ोटो: TVL News
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 10 वीं के छात्र ने क्लासरूम के अंदर ही अपने सहपाठी को गोली मार कर हत्या कर दी। बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र ने क्लास में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद में क्लासरूम में ही अपने सहपाठी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्यारोपित छात्र ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।
दोनों छात्रों के बीच क्लास में बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद आरोपी छात्र ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। दोनों छात्रों की उम्र 14 साल है| हत्यारोपित छात्र को स्कूल में ही गेट बंद कर पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
SSP बुलंदशहर ने बताया कि,''कल स्कूल में कक्षा 10 के दो छात्रों के बीच क्लास में बैठने को लेकर हुई कहासुनी में 14 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मार कर हत्या कर दी। अभियुक्त छात्र के चाचा फौज में नौकरी करते हैं जो छुट्टी पर घर आए हुए है, उनकी लाइसेंसी बंदूक को चोरी कर छात्र स्कूल लाया था|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।