आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध संबंध/ब्लैकमेल करने वाले युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में दबाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया| आगरा के रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) कमांडेंट के निजी चालक की उसके दोस्त ने कथित तौर पर पत्नी से अवैध सम्बन्ध के चलते हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।शराब पिलाकर हत्या करने के बाद उसके शव को ईदगाह कॉलोनी में झाड़ियों में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर गड्ढे से शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि शाहगंज के नगला छउआ निवासी नीरज (28) रेलवे में आरपीएफ के कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा की गाड़ी का निजी चालक था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 25 जून को ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटा था। इसके बाद से ही वह उसकी तलाश कर रहे थे। सुराग नहीं लगने पर सदर थाने में नीरज की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने नीरज की कॉल डिटेल निकाली। इसमें 25 जून को उसकी सदर के सोहल्ला निवासी विनोद से बातचीत हुई थी।
पुलिस को छानबीन में पता चला कि नीरज आखिरी बार विनोद के साथ देखा गया था। इस पर विनोद को पकड़कर पूछताछ की गई तो गुमराह करने की कोशिश करने लगा। कई घंटे चली पूछताछ के बाद उसने नीरज की हत्या करना कबूल किया।
घटना के सम्बन्ध में थाना सदर पर दिनांक 28.06.2021 को महिला ने तहरीर दी कि मेरे पति नीरज कुमार पुत्र लाखन सिंह जो डीआरएम कार्यालय में चालक का कार्य करते हैं, जो दिनांक 25.06.2021 से गुम हैं| जिनके सम्बन्ध में महिला ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। महिला का कहना था,''मेरे पति से विनोद रंजिश मानता था। विनोद शक करता था कि मेरे पति के अवैध सम्बन्ध उसकी पत्नी से हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे पति को विनोद ने ही गायब कराया है। पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
विनोद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि,''पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विनोद से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया कि मैं कमाण्डेण्ट साहब के यहाँ दूध देने के लिए आता थे। उनके चालक नीरज से मेरी दोस्ती हो गयी था, जिसके कारण वह मेरे घर आने जाने लगा था। उसके मेरी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध हो गये थे। जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने नीरज को रास्ते हटाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनायी।
योजना के अनुसार मैं उसके शराब पिलाने के बहाने रेलवे कालोनी के खाली क्वार्टरों के पास ले गया। वहाँ हम दोनों ने शराब पी। जब वह नशे में धुत हो गया तो मैंने हथौड़ा मारकर नीरज की हत्या कर दी और शव को रेलवे के खाली कंडम क्वार्टरों व खाली प्लॉटों के पास खड़ी झाड़ियों के पास गड्ढा खोदकर गाड़ दिया है।
पुलिस टीम द्वारा बताये स्थान पर पहुंच गड्ढे को खोदा गया जिसमें शव एवं एक पासबुक बरामद हुयी। अभियुक्त विनोद द्वारा बताया गया कि यह मेरी पासबुक है, जो गड्ढा खोदते समय गिर गयी होगी। अभियुक्त की निशानदेही पर पानी की तलैया से 01 अदद फावड़ा व 01 आला कत्ल हथौड़ा बरामद किये गये। शव बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 302/201 भादवि की बड़ोत्तरी की गयी है।