मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: पत्थर से सिर कुचल 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव को झाडियों में फेंका, 3 आरोपी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या मामले में थाना सिकन्दरा पुलिस एवं एसओजी टीम ने 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार| कब्जे से मोटरसाइकिल सहित आला कत्ल बरामद बरामद किये गये।म…

उत्तर प्रदेश: पत्थर से सिर कुचल 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव को झाडियों में फेंका, 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पत्थर से सिर कुचल 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव को झाडियों में फेंका, 3 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या मामले में थाना सिकन्दरा पुलिस एवं एसओजी टीम ने 3 आरोपियों को  किया गया गिरफ्तार| कब्जे से मोटरसाइकिल सहित आला कत्ल बरामद बरामद किये गये।



मामले में वादी विजय सिंह पुत्र फूलचन्द्र (निवासी प्रतीक विहार नेपाल स्कूल के पास थाना सिकन्दरा,आगरा) द्वारा अपने पिता फूलचन्द्र उम्र 60 वर्ष के घर से दिनांक 24.6.2021 को दोपहर 03.00 बजे कहीं चले जाने के सम्बन्ध में दर्ज कराई गई गुमशुदगी पर जांच की जा रही थी कि दिनांक 27.06.2021 को छटीकरा के जंगल चौकी क्षेत्र जैत थाना वृन्दावन मथुरा में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जिसके सीधे हाथ पर फूलचन्द्र लिखा है। इस सूचना पर वादी मुकदमा व उसके परिवारीजन द्वारा मथुरा मोर्चरी हाउस जाकर अज्ञात मृतक शव की शिनाख्त अपने पिता फूलचन्द्र के रुप में की। 




बाद में विजय सिंह द्वारा थाना सिकन्दरा पर आकर तहरीर देकर बताया कि उसके घर के आस पास के लोगों ने बताया है कि अंतिम बार उसके पिता मृतक फूलचन्द्र को  राजू गोला पुत्र प्रसादीलाल (निवासी प्रतीक विहार थाना सिकन्दरा ),  रामू गोला पुत्र पप्पू (निवासी विकास नगर कालौनी कृष्णानगर थाना कोतवाली जनपद)  और हीरालाल पुत्र श्यामलाल (निवासी टपरियान चौघन थाना पखेरा जिला टीकमगढ मध्य प्रदेश के साथ जाते हुए देखा था। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0 393/2021 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था।



पुलिस ने बताया कि ,.'' मृतक फूलचन्द्र के मकान के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक करने पर दिनांक 24.06.2021 को मृतक फूलचन्द्र , राजू गोला,  रामू गोला  व 3 हीरालाल के साथ जाते हुए दिखाई दिया। इसी क्रमानुसार दिनांक 29.06.2021 को पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों राजू गोला, 2 रामू गोला व हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया गया।




आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि साहब राजू गोला अय्यास किस्म का व्यक्ति है यह महिलाओं तथा नाबालिग लडकियों पर गलत नजर रखता था तथा राजू मृतक फूलचन्द्र के घर जाता था। फूलचन्द्र अपने घर रहने वाली किरायेदारों को गार्जियन की तरह व्यवहार करता था तथा राजू को अपने घर आने से रोकता था। 



फूलचन्द्र अपने घर पर अकेला रहता था तो हमारे मन में आया कि फूलचन्द्र को रास्ते से हटा दें ताकि इसके घर आसानी से आ जा सकें तथा इसके बच्चे इसके साथ नही रहते है तो इसकी मृत्यु के बाद इसके मकान व प्लाट को बेच देंगे और किसी को पता भी नही चलेगा। हमने फूलचन्द्र की हत्या करने का इरादा बना लिया।




दिनांक 24.6.2021 को दोपहर करीब 02.30 बजे हम तीनों लोग फूलचन्द्र के घर गये तथा पार्टी करने की कहकर फूलचन्द्र को लालच देकर अपने साथ रुनकता कस्बा के कुछ आगे शिवदेवी कट से पहले एक बडे खाली पड़े प्लाट (हाता) में ले जाकर मृतक फूलचन्द्र को शराब पिलायी। हम तीनों लोग शराब पीने का बहाना बनाते रहे जब हमें विश्वास हो गया कि फूलचन्द्र को काफी नशा हो गया है तो हम तीनों वहीं पडे पत्थर को उठाकर फूलचन्द्र के सिर पर मारकर फूलचन्द्र की हत्या कर दी और शव को छिपाकर ले जाने के लिये सामान न होने के कारण शव को बहीं झाडियों में छिपाकर सामान लेने चले गये। उसी रात हम तीनों ने फूलचन्द्र के शव को रस्सी से बाँधकर बोरी में भरकर अपनी मोटरसाइकिल पर ही रखकर फरह टोल को बचाते हुये गांव से निकलकर छटीकरा से पहले के जंगलों में फेंक दिया और वापस आ गये ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।