अहमदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP नेता अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार को गुजरात पहुंचे | अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में AAP प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए।प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए,''AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''पिछले 75 साल भाजपा -कांग्रेस की कहानी है, गुजरात की जो आज हालत है वो BJP - Congress की कारस्तानी है।
अहमदाबाद में अरविंद केजरीवाल ने कहा,'''आज गुजरात की जो हालत है वो बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों की कारस्तानी है। पिछले 27 साल से गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है। लेकिन पिछले 27 साल इन दोनों पार्टियों की दोस्ती की कहानी है। कहते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की जेब में है| उन्होंने कहा ,''2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी|
केजरीवाल ने कहा,'अगर कोई अपने Career की Peak पर, Career को छोड़ दे और राजनीति में आए तो वो गुजरात के लोगों के लिए आ रहा है| इसुदानभाई गढ़वी भाई ने तय किया कि System के अंदर जाकर, कीचड़ में उतर कर ही कीचड़ को साफ करना पड़ेगा। यह इनका बहुत बड़ा त्याग है
उन्होंने कहा ,'गुजरात का आम व्यक्ति विकल्पहीन हो गया था, उसे लगता था कि गुजरात की राजनीति में विकल्प ही नहीं बचा है, क्योंकि भाजपा-कांग्रेस तो एक ही है। आज उन्हें एक सार्थक विकल्प मिला है| अगर दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल सकती है तो गुजरात में बिजली इतनी महंगी क्यों है? अगर दिल्ली के स्कूल और अस्पताल 5 साल में अच्छे हो सकते है तो 70 साल में गुजरात में क्यों अच्छे नहीं हुए? अब होंगे अच्छे, अब बदलेगा गुजरात!|