मुंबई: महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने ऐलान किया है कि,''महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि ,''महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। आलाकमान ने फैसला किया तो मैं मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए तैयार हूं|
साथी उन्होंने यह भी कहा कहा है,''5 साल तक उद्धव ठाकरे की सरकार को कांग्रेस का पूरा समर्थन है। 5 साल तक हमारी तरफ से इस सरकार को कोई भी तकलीफ नहीं है|
वही, रविवार को शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा था कि,''महाविकास आघाड़ी सरकार में पूरे 5 साल तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री रहेगा, उसमें किसी की हिस्सेदारी नहीं होगी।
रविवार को नासिक में शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा था कि महाविकास आघाड़ी सरकार बनाने की प्रक्रिया में वे भी एक हिस्सा और गवाह थे। सरकार के पूरे 5 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना के पास ही रहेगा, ऐसा कमिटमेंट शुरुआत से ही किया गया है। ,''राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी परसों यही बात सार्वजनिक तौर पर कही है|