फाइटर' में वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में अक्षय ओबेरॉय का इंटेंस लुक आया सामने
फिल्म 'फाइटर' के धमाकेदार टीज़र के बाद इंटरनेट तूफान आ गया, जिसने देश भर में जोश पैदा कर दिया है। दर्शकों को 'फाइटर' की आकर्षक दुनिया में ले जाते हुए मेकर्स ने अब फिल्म से अक्षय ओबेरॉय को वेपन सिस्टम…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
फाइटर' में वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में अक्षय ओबेरॉय का इंटेंस लुक आया सामने | फ़ोटो: TVL News
फिल्म 'फाइटर' के धमाकेदार टीज़र के बाद इंटरनेट तूफान आ गया, जिसने देश भर में जोश पैदा कर दिया है। दर्शकों को 'फाइटर' की आकर्षक दुनिया में ले जाते हुए मेकर्स ने अब फिल्म से अक्षय ओबेरॉय को वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया है!
इस तस्वीर में अक्षय ओबेरॉय पूरी तरह से वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के किरदार में हैं, जिन्हें 'बैश' के नाम से जाना जाता है, जो प्रतिष्ठित एयर ड्रैगन्स यूनिट के भीतर कुशल हथियार सिस्टम ऑपरेटर हैं। अक्षय की अदाकारी ने कहानी को फ्रेश एनर्जी से भर दिया है, जिससे और भी गहराइया मिलती है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत 'फाइटर' एक सिनेमाई अनुभव है जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा। तो 'फाइटर' की उड़ान के लिए अपने कैलेंडर पर 25 जनवरी, 2024, भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मार्क करें और फिल्म को एंजॉय करना न भूलें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।