अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहा स्थित चिरंजी लाल इंटर कॉलेज के पास तिरंगा यात्रा के नाम पर बाइक सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया और अराजकता फैलाई।
इस घटना के चलते पाल रोड पर भारी जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवकों की मनमानी और शोर-शराबे ने स्थिति को और बिगाड़ दिया,
जबकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से बेखबर नजर आया।
हंगामे के कारण यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों में नाराजगी देखी गई। यह घटना थाना सासनी गेट क्षेत्र की है,
जहां प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।