मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

वाराणसी न्यूज़ : मंत्री ने 1.90 करोड़ लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 1 करोड़ 90 लाख की लागत से डूडा तथा वीडीए द्वारा…

वाराणसी न्यूज़ : मंत्री ने 1.90 करोड़ लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
वाराणसी न्यूज़ : मंत्री ने 1.90 करोड़ लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 1 करोड़ 90 लाख की लागत से डूडा तथा वीडीए द्वारा स्वीकृत सड़क मरम्मत व कच्चे सड़क पर इंटरलॉकिंग के कार्य का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।


कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है


उन कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चला कर गुणवत्ता के साथ के साथ तत्काल पूर्ण कराए। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


रविन्द्र जायसवाल ने जिन कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, उसमें सिकरौल वार्ड में विक्रांत दूबे के म0नं0 स0 2/624, होते हुये कैलाश नाथ सोनकर के घर 283 मीटर तक इंटर लॉकिंग 67 लाख,


सरसौली वार्ड अंतर्गत जय प्रकाश नगर कालोनी मीरापुर बसही में श्याम नारायण मिश्र के मकान से सुमन राय के मकान तक 110 मि० सड़क निर्माण 14.38 लाख, लक्ष्मनपुर भईयालाल के मकान से रामचरित पटेल एस0 5/127 तक इंटरलॉकिंग का कार्य लागत 19.88 लाख,


पांडेयपुर वार्ड अंतर्गत पार्वती नगर कालोनी टकटकपुर में ददन सिंह के मकान से दिनेश सिंह के माकन से होते हुए उत्कर्ष सिंह और पुजारी सिंह के मकान तक सड़क व् के०ड्रेन का निर्माण कार्य 9.55 लाख की लागत,


विराट नगर कालोनी पाण्डेयपुर दीपक सिंह के मकान से संगीता गुप्ता के मकान तक 267 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य लागत 33.01 लाख, सारनाथ मवईया शान्ति नगर कालोनी में अरुण सिंह के मकान से विश्वनथ सिंह यादव के मकान होते हुए


महेंद्र यादव के मकान तक सड़क निर्माण लागत 11.92 लाख, पहडिया गाँव में चौरा माता मंदिर से गुलाब अधिवक्ता के घर तक 220 मीटर इण्टरलाकिंग का कार्य लागत 24.5 लाख तथा पहडिया गाँव में संतोष राजभर के घर से लेकर मुन्ना पटेल के घर तक 250 मीटर इण्टरलाकिंग का कार्य 8.96 लाख लागत के विकास एवं निर्माण कार्य आदि शामिल हैं।



इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, अरविंद सिंह, अमरीश सिंह भोला, पार्षदगण लीला देवी, अशोक मौर्या, संजय जायसवाल, अभय पांडेय, दिनेश यादव, राजेश यादव, रोहित मिश्रा, कुसुम पटेल, पूर्व मंडल अधिक अजीत सिंह, रतन मौर्य तथा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, विवेक पाण्डेय, अतुल सिंह व कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।