मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में बदमाशों ने सराफा कारोबारी के घर में घुसकर महिला की हत्या कर की लूटपाट

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अपने आवास पर एक महिला मृत मिली। बदमाशों ने सराफा कारोबारी के घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है| विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की…

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में बदमाशों ने सराफा कारोबारी के घर में घुसकर महिला की हत्या कर की लूटपाट
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में बदमाशों ने सराफा कारोबारी के घर में घुसकर महिला की हत्या कर की लूटपाट | फ़ोटो: TVL News

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अपने आवास पर एक महिला मृत मिली। बदमाशों ने सराफा कारोबारी के घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है| विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी है| बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी| वहीं महिला रिश्तेदार के घर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई|  घटना थाना क्वार्सी इलाके के सरोज नगर की है|



अलीगढ़ SSP ने बताया, "सूचना मिली थी कि सरोज नगर कॉलोनी में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह लूटपाट का मामला लग रहा है। जांच चल रही है।




जानकारी के मुताबिक थाना क्वार्सी के सरोज नगर गली नंबर-5 में रहने वाले कुलदीप वर्मा की नौरंगाबाद में कुलदीप ज्वैलर्स के नाम से दुकान है| शुक्रवार को कुलदीप अपनी दुकान पर गए हुए थे|घर पर 45 वर्षीय पत्नी कंचन वर्मा अकेली थी|घर में घुसे बदमाशों ने पत्नी को बंधक बनाया| इस दौरान कंचन ने बदमाशों का विरोध किया| विरोध पर बदमाशों ने गीजर के पाइप से कंचन  की गला दबाकर हत्या कर दी और घर से माल लूट कर फरार हो गए|




सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी, एसपी क्राइम डॉक्टर अरविंद कुमार, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम के साथ घर की बारीकी से पड़ताल की गई। डॉक स्कवॉयड को भी मौके पर लाया गया। पता चला है कि बदमाश घर से लाखों रुपये की नकदी व जेवरात ले गये हैं। खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। । 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।