मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आज जब चौधरी टिकैत जी की आंखों में आंसू आते हैं, तो हमारे प्रधानमंत्री जी के होठों पर मुस्कुराहट आती है: प्रियंका गांधी

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर करारा प्रहार किया है| प्रियंका गांधी ने कहा, ' 90 दिनों से लाखों कि…

आज जब चौधरी टिकैत जी की आंखों में आंसू आते हैं, तो हमारे प्रधानमंत्री जी के होठों पर मुस्कुराहट आती है: प्रियंका गांधी
आज जब चौधरी टिकैत जी की आंखों में आंसू आते हैं, तो हमारे प्रधानमंत्री जी के होठों पर मुस्कुराहट आती है: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

मुजफ्फरनगर:  मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर करारा प्रहार किया है| प्रियंका गांधी ने कहा, ' 90 दिनों से लाखों किसान बॉर्डर पर शांति से बैठकर संघर्ष कर रहे हैं, 215 किसान शहीद हुए। बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी, आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मनाना है कि हमारे देश का हृदय किसान है|




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'मोदी जी ने आपके सामने आकर हर चुनाव में ये वादा किया था कि गन्ने का भुगतान आपको दिया जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको मिला? उन्होंने कहा था कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी। क्या आपकी आमदनी दोगुनी हुई?कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, यहाँ आना मेरा धर्म है, मेरा कर्तव्य है; मैं किसी पर एहसान नहीं कर रही हूं। इस बात का एहसास हर नेता को होना चाहिए कि उस पर सबसे बड़ा एहसान जनता करती है| 




प्रियंका गांधी ने कहा,'''एक ऐसा समय आया है कि 90 दिनों से लाखों किसान इस देश की राजधानी दिल्ली के बाहर संघर्ष कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं| 215 किसान शहीद हुए, बिजली काटी गई, पानी रोका गया, उन्हें मारा गया, पीटा गया। वे शांति से बैठे थे, देश की राजधानी की सीमा को इस तरह बनाया गया जैसे देश की सीमा थी|




 उन्होंने कहा कि पुलिस की फोर्स लगाई गई, किसानों को प्रताड़ित किया गया; जो किसान अपने बेटे को देश की सीमा पर देश की रखवाली करने के लिए भेजता है; उस किसान को अपमानित किया गया, उसे जलील किया, उसे देशद्रोही कहा, आतंकवादी कहा गया| प्रधानमंत्री जी ने पूरी संसद के सामने उसका मजाक उड़ाया, उसे परजीवी कहा, आंदोलनजीवी कहा|




प्रियंका गांधी ने कहा,''हमारे देश का ह्रदय, उसका दिल किसान है; जो जमीन से जुड़ा है, जमीन को सींचता है, उसे उपजाऊ बनाता है। इस देश का अन्नदाता है; जो इस देश को जीवित रखता है| आज जब चौधरी टिकैत जी की आंखों में आंसू आते हैं, तो हमारे प्रधानमंत्री जी के होठों पर मुस्कुराहट आती है; उन्हें मजाक सूझता है| आज किसानों के घरों से लूट हो रही है और प्रधानमंत्री के दो पूंजीपति मित्रों को पूरी छूट दी गई है|




 उन्होंने कहा कि,''प्रधानमंत्री ने बार-बार हर चुनाव में आकर आपसे वादा किया था कि गन्ने का भुगतान आपको किया जायेगा। - भुगतान हुआ? कहा था कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी। - क्या आमदनी दोगुनी हुई?




प्रियंका गांधी ने कहा,''पूरे देश भर में गन्ने का बकाया भुगतान ₹15000 करोड़ है। प्रधानमंत्री ने दुनिया में अपने भ्रमण करने के लिए 2 हवाई जहाज खरीदे हैं, उन हवाई जहाजों की कीमत ₹16000 करोड़ है। आपके गन्ने के भुगतान से ज्यादा| उनके पास अपने 2 हवाई जहाजों को खरीदने के लिए पैसे हैं। लेकिन देश भर के किसानों के भुगतान के लिए पैसे नहीं हैं। आज देश की यह स्थिति है|




 उन्होंने कहा कि,'आपसे वादा किया गया था कि 14 दिनों में भुगतान होगा। लेकिन पिछले 4 सालों में गन्ने का दाम नहीं बढ़ा|16000 करोड़ के 2 हवाई जहाज खरीदे गये और संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ की योजना बन रही है। लेकिन आपके भुगतान के लिए पैसे नहीं हैं|




प्रियंका गांधी ने कहा,''डीजल आपको पहले 60 रुपये में मिलता था। लेकिन आज कहीं 80 तो कहीं 90; डीएपी 1100 में मिलता था, आज 1200 का है; बिजली के बिल बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन आपके गन्ने के दाम आपको नहीं मिल रहे हैं| भाजपा सरकार ने डीजल पर टैक्स लगाया, केवल उससे साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये कमाये। ये रूपये कहाँ गये?...मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ा कर 21.50 लाख करोड़ रुपये कमाये; यह पैसा कहाँ गया?




 उन्होंने कहा कि,'दिल्ली का बॉर्डर प्रधानमंत्री के घर से 5-6 किमी दूर होगा। वही प्रधानमंत्री जो अमेरिका जा सकते थे, पाकिस्तान जा सकते थे, चीन जा सकते थे; जिन्होंने पूरी दुनिया में भ्रमण किया। वो लाखों किसानों के पास जाकर उनके आंसू नहीं पोंछ पाये| प्रधानमंत्री की राजनीति अपने लिए और अपने खरबपति मित्रों के लिए है। जब किसान प्रताड़ित हो रहा है, उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है; ऐसे समय में इन्हीं मित्रों ने कितना पैसा कमाया, तो आप चौंक जाओगे|




प्रियंका गांधी ने कहा,''पहला कानून- प्राइवेट मंडियां लगेंगी और सरकारी मंडियों में जो टैक्स लिया जाता है, वो प्राइवेट मंडियों में नहीं लिया जायेगा। इसका मतलब ये है कि आहिस्ते-आहिस्ते सरकारी मंडियां खत्म हो जाएंगी| सरकारी मंडियों में आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलता है। प्राइवेट मंडियों के खुलने और उनको मजबूत बनाने से बड़े-बड़े खरबपतियों की मनमानी होगी, जो दाम वो चाहेंगे वही देंगे, जब खरीदना चाहेंगे तभी खरीदेंगे|




 उन्होंने कहा कि,' दूसरे कानून में कांट्रेक्ट फार्मिंग के बारे में लिखा गया है। आपकी सुनवाई नहीं है; आप अदालत में नहीं जा सकते, आप अपने हक के लिए लड़ नहीं सकते| इन नये कानूनों के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म होगा, सरकारी मंडियां खत्म होंगी, आपके हक खत्म होंगे| जिस तरह इस सरकार ने पूरे देश को बेचा है, उसी प्रकार से आपकी खेती को, आपकी कमाई को ये अपने खरबपति मित्रों को बेचना चाह रहे हैं|जो जवान इस देश की सीमा को सुरक्षित रखता है, वो जवान किसान का बेटा है। उस जवान का आदर करना चाहिए, किसान का आदर करना चाहिए|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।