मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

UP Chunav 2022: भाजपा ने अलीगढ़ से सिटिंग विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को बनाया उम्मीदवार

अलीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अलीगढ़ से मुक्ता राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी ने अलीगढ़ शहर सीट से विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को प्रत्‍याशी बनाया है| विधा…

UP Chunav 2022: भाजपा ने अलीगढ़ से सिटिंग विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को बनाया उम्मीदवार
UP Chunav 2022: भाजपा ने अलीगढ़ से सिटिंग विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को बनाया उम्मीदवार | फ़ोटो: TVL News

अलीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अलीगढ़ से मुक्ता राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी ने अलीगढ़ शहर सीट से विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को प्रत्‍याशी बनाया है|  विधायक संजीव राजा को एक मामले में लोअर कोर्ट से सजा हो चुकी है| उन्‍होंने उसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर रखी है| अदालत में मामला लंबित होने के कारण बीजेपी आलाकमान ने उनका टिकट काटकर उनकी पत्नी को उम्‍मीदवारी दे दी है|



22 साल पुराने एक मामले में  एमपी एलएलए कोर्ट ने संजीव राजा को 18 नवंबर 2021 को दो साल की सजा सुनाई थी।  जिसके बाद उन्होंने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की थी। जिस पर न्यायालय ने उन्हें सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख दी है। 



2017 के चुनाव में 24 साल बाद संजीव राजा ने बीजेपी का परचम फहराया था| भाजपा ने अलीगढ़ की सातों सीटें जीती थी| सबसे कम अंतर से जीत अलीगढ़ शहर विधानसभा से ही मिली थी| संजीव राजा कुल 15 हजार वोटों से सपा के जफर आलम को शिकस्त देने में कामयाब हुए थे| 



इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी  ने पहले चरण के 57 और दूसरे चरण के 38 प्रत्याशियों की सूची 15 जनवरी को जारी की थी| 



उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।| यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा| 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे| पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।