मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अंबेडकरनगर: जियालाल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को हुई जियालाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का…

अंबेडकरनगर: जियालाल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
अंबेडकरनगर: जियालाल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या | फ़ोटो: TVL News

अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को हुई जियालाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला था। मृतक जियालाल की पत्नी मनभावती ने अपने प्रेमी मित्रसेन के संग मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मित्रसेन पुत्र नागेश्वर और मनभावती पत्नी स्वर्गीय जियालाल को धर्मनगर हाईवे पुल से गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस ने बताया कि,''13 जनवरी को  टांडा थाना क्षेत्र सलेमपुर परसबा नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान जिवालाल पुत्र सीताराम निवासी ग्राम चिन्तौरा थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई थी। घटना के सम्बन्ध में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो घटना में मृतक की पत्नी और एक अन्य का नाम प्रकाश में आया।



अंबेडकरनगर पुलिस ने बताया कि,''पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच करते हुए दो अभियुक्त मित्रसेन पुत्र नागेश्वर भारती निवासी पुन्थर, थाना कोतवाली टाण्डा और मनभावती पत्नी स्व0 जियालाल निवासी चिन्तौरा थाना कोतवाली टाण्डा 17 जनवरी को धर्मनगर हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया है।



गिरफ्तार अभियुक्त मित्रसेन ने बताया, मेरा जियालाल की पत्नी से पिछले 2 वर्ष से प्रेम संबंध था। जियालाल आए दिन नशा करके अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। जिसे वह देख नहीं पाता था। जियालाल की पत्नी के काफी अनुरोध करने के बाद मै और जियालाल की पत्नी कुछ दिन पूर्व जियालाल की हत्या करने के लिये घटना स्थल को चिन्हित किया। इसके बाद  12 जनवरी को मृतक की पत्नी के कहने पर वह मृतक जियालाल को शराब पिलाकर साइकिल पर बिठाकर सलेमपुर नहर के पास ले गया और वहां उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी और उसके मोबाइल को रामपुर कलवा हाईवे के पास स्थित तालाब में फेक दिया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।