मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: बीजेपी MLA बोले- मुझे तीन-तीन दरोगा ने मिलकर पीटा-कपड़े फाड़ दिए, थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी

अलीगढ़: उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की इगलास सीट के बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी ने पुलिस पर उन्‍हें पीटने का आरोप लगाया है| बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी का कहना है, जब वे स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन गए…

यूपी: बीजेपी MLA बोले- मुझे तीन-तीन दरोगा ने मिलकर पीटा-कपड़े फाड़ दिए, थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी
यूपी: बीजेपी MLA बोले- मुझे तीन-तीन दरोगा ने मिलकर पीटा-कपड़े फाड़ दिए, थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी | फ़ोटो: TVL News

अलीगढ़: उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की इगलास सीट के बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी ने पुलिस पर उन्‍हें पीटने का आरोप लगाया है| बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी का कहना है, जब वे स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन गए तो तीन-तीन दरोगा ने मिलकर उन्‍हें पीट दिया|



 बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि उनके साथ थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए| राजकुमार सहयोगी ने कहा, मुझे 'दो सब इंस्‍पेक्‍टरों और एक इंस्‍पेक्‍टर ने पीटा दिया| उन्‍होंने कहा, 'मुझे पीटा गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए|विधायक राजकुमार सहयोगी की थाने में पुलिस द्वारा कथित पिटाई की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घटना के विरोध में थाने पर एकत्र हो गए|




इगलास से BJP MLA राजकुमार सहयोगी के साथ कथित तौर पर थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी। स्थिति तनावपूर्ण है और थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और आसपास की मार्केट बंद करा दी गई|




SP ग्रामीण अतुल शर्मा ने कहा, "MLA अपने किसी कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमे के चलते थाने में आए थे। उनकी थानाध्यक्ष के साथ कहासुनी हुई। मामले की जांच जारी है।"




बता दें अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता अपने विधायक के साथ गौंडा थाने पहुंचे| इस दौरान विधायक और गौंडा थाना प्रभारी अनुज सैनी के बीच कहासुनी हो गई| आरोप है कि इसके बाद थाना प्रभारी ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर विधायक राजकुमार सहयोगी के साथ मारपीट की और कपडे फाड़ दिए|




इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी का आरोप है कि कार्यकर्ता की ओर से कई दिन पूर्व दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बजाय कल पैसे लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया| इस मामले को लेकर वह एसओ से बात करने आये थे|




 विधायक का आरोप है कि इस दौरान एसओ ने अभद्रता की और एसओ समेत 3 दरोगाओं ने मारपीट करते हुए मेरे कपड़े फाड़े हैं| इधर मामले की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ अलीगढ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए| वहीं दूसरी ओर इगलास विधायक के समर्थन में भाजपा नेता और तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और इस दौरान अलीगढ़ पुलिस और कार्यकर्ताओ के बीच भी काफी नोकझोक हुई|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।