नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है|देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है।गुरुवा को फिर एक दिन में संक्रमित मरीजों के नए मामले ने नया रिकॉर्ड बनाया। गुरुवा को 66,999 नए मामले सामने आए। यह छठा दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 लाख 96 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।
गुरुवार सुबह भारत में पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 66,999 नए मामले सामने आए हैं| देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,96,637 हो गई है| इस दौरान पिछले 24 घंटे में 942 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 47,033 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,999 नए मामले सामने आए और 942 मौतें हुईं। देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,96,638 है|जिसमें 6,53,622 लोगों का उपचार चल रहा है| 16,95,982 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं| और 47,033 मौतें शामिल हैं|