मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, DIG से मुलाकात कर लौट रहे थे; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एटा अलीगंज के बड़े सीमेंट व्यापारी संदीप गुप्ता की सोमवार रात हत्या कर दी गई। शहर की स…

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, DIG से मुलाकात कर लौट रहे थे; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, DIG से मुलाकात कर लौट रहे थे; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एटा अलीगंज के बड़े सीमेंट व्यापारी संदीप गुप्ता की सोमवार रात हत्या कर दी गई। शहर की सबसे व्यस्त समद रोड पर आरोपियों ने व्यापारी की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। व्यापारी के सिर और शरीर में तीन गोलियां लगी हैं



बताया जा रहा है कि व्यापारी अलीगढ़ में डीआईजी से मिलने के बाद रामघाट रोड के मीनाक्षी पुल के पास अपने कार्यालय गया था और वहां से सीमेंट कंपनी के अधिकारियों को छोड़ने जा रहा था। वह गांधी आई हॉस्पिटल के सामने पहुंचा था और उसका ड्राइवर गाड़ी रोककर गुटखा लेने चला गया था। 



इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। संदीप गुप्ता का अल्ट्राटेक व जेके सीमेंट वितरक थे। उनका कारोबार पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला है। अलीगढ़ में मीनाक्षी पुल के पास भी कार्यालय है।




SSP ने बताया, "बिजनेसमैन को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारा है। जांच में एक वाहन ट्रेस हुआ है जिसके बारे में जानकारी ली जा रही है। मामले में 5 टीम लगी है, घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।"



एटा का जाना माना व्यापारी है मृतक

एटा के अलीगंज निवासी व्यापारी संदीप गुप्ता जाने माने कारोबारी हैं। कासिमपुर रोड स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी के साथ ही कंपनी में उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार भी है। कंपनी में उनके एक दर्जन से ज्यादा ट्रक लगे हुए हैं। इसके साथ ही एटा अलीगंज के मुख्य बाजार मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में उनका साड़ी संसार के नाम से प्रतिष्ठान है और वह शहर के बड़े कपड़ा कारोबारी में गिने जाते हैं।



सोमवार को वह व्यापारिक गतिविधियों के चलते डीआईजी दीपक कुमार से मिलने अलीगढ़ आए थे। वह समद रोड से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। व्यापारी के सिर, कमर समेत शरीर में तीन गोली लगी।



व्यापारी को मिला था सरकारी गनर

एटा के व्यापारी संदीप गुप्ता को सरकारी गनर भी मिला हुआ था। घटना के समय सरकारी गनर दूसरी गाड़ी में सवार था और व्यापारी के साथ सीमेंट कंपनी के अधिकारी बैठे थे। जब ड्राइवर गुटका लेने के लिए गाड़ी खड़ी करके दुकान पर गया, उसी समय हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस हमले में व्यापारी के साथ बैठे सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी बाल-बाल बच गए।



सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, ड्राइवर से हो रही पूछताछ

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, दूसरी ओर ड्राइवर की भूमिका को भी पुलिस संदिग्ध मान रही है। ड्राइवर और सरकारी गनर समेत सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी व्यापारी के परिजनों को दे दी गई है और वे एटा से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।



एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। हमलावर ज्यादा दूर नहीं जा सकेंगे और जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। व्यापारी के साथ आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।