नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा, "हमारी गंगा जमुनी संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश की जा रही है। देश का आम नागरिक खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है।"
कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर अपने संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि,' लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है। देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी|
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है| उन्होंने कहा, "देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है| लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती|
इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया|इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और नेता, कार्यकर्ता 24, अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे|
कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का संदेश
कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है, हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के जांबाज साथियों! आज हम सब 136 साल पुरानी अपनी कांग्रेस का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं| कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी (Political Party) का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है|कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई, यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है|
उन्होंने कहा, आजादी के आंदोलन (Freedom Movement of India) में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दिया, तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली| आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है, लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी, जिसपर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा कर दिया| एक ऐसा भारत जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया|
लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है
सोनिया गांधी ने कहा, जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई, वह इसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते. आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है (Congress in Freedom Movement)| उन्होंने कहा, इतिहास को झुठलाया जा रहा है| हमारी विरासत गंगा-जमुना सं??्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है| देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है| लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है|
देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती| देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी| आम जनमानस के लिए, लोकतंत्र (Democracy) की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी| आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर एक-एक कांग्रेस जन को यही संकल्प लेना है और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है| इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस (Congress Foundation Day) पर और आने वाले नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं|