अंबाला: हरियाणा के अंबाला में जी.टी. रोड पर एक युवक ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी| जी.टी. रोड पर ओवर स्पीडिंग से रोके जाने के बाद गुस्साए युवक ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार की पिटाई कर दी| युवक द्वारा पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
युवक लविश बत्रा बठिंडा की अग्रवाल कालोनी में रहने वाला बताया जा रहा है| घटना गुरुद्वारे के पास की है| लविश बत्रा ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार की पिटाई कर दी। आरोपित युवक ने थप्पड़-मुक्के मारने के साथ ही वर्दी भी फाड़ दी। घटना के समय अशोक कुमार के अलावा कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने युवक को नहीं पकड़ा। इस दौरान रोड पर हंगामा देखने वालों की भीड़ भी लग गई।
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार के मुताबिक,'' 13 अक्टूबर को एसआइ नरेश कुमार , हेडकांस्टेबल विरेंद्र कुमार व मनीष कुमार के साथ वह गुरुद्वारा मंजी साहिब के सामने ड्यूटी पर तैनात था। सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार से एक एक्सयूवी गाड़ी आई। उसने दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। वह घायलों को अस्पताल भिजवा रहा था, इसी दौरान युवक गाड़ी से उतरा और सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी।
अंबाल के SP जसदीप सिंह रंधावा ने बताया कि,एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया जिसमें एक व्यक्ति और एक पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई हो रही है। जांच में पता चला कि यह घटना 13 तारीख की है।
SP ने बताया कि,'' ट्रैफिक पुलिस द्वारा जी.टी. रोड पर ओवर स्पीडिंग का नाका लगाया था| जब इसे ओवर स्पीडिंग से रोका गया तब इसने एक बाइक को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पूछताछ में पता चला कि ये अवसादग्रस्तता की स्थिति में है। हमने FIR दर्ज़ कर लिया है। जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी उसे हम अमल में लाएंगे|