मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार में कक्षा 7 के क्वेश्चन पेपर में कश्मीर को 'बताया' गया अलग देश: परीक्षा में छात्रों से पूछा गया कि “इन पांच देशों के लोगों को क्या कहा जाता है?”, शिक्षा मंत्री बोले- 'कार्रवाई होगी..'

पटना: बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को भारत से अलग हिस्सा बताया। छात्रों से परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया कि “इन पांच देशों के लोगों को क्…

बिहार में कक्षा 7 के क्वेश्चन पेपर में कश्मीर को 'बताया' गया अलग देश: परीक्षा में छात्रों से पूछा गया कि “इन पांच देशों के लोगों को क्या कहा जाता है?”, शिक्षा मंत्री बोले- 'कार्रवाई होगी..'
बिहार में कक्षा 7 के क्वेश्चन पेपर में कश्मीर को 'बताया' गया अलग देश: परीक्षा में छात्रों से पूछा गया कि “इन पांच देशों के लोगों को क्या कहा जाता है?”, शिक्षा मंत्री बोले- 'कार्रवाई होगी..' | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को भारत से अलग हिस्सा बताया। छात्रों से परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया कि “इन पांच देशों के लोगों को क्या कहा जाता है?” सवाल के साथ पांच विकल्प दिए गए थे - चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत| मामले में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जांच के आदेश दिए हैं| मंत्री ने कहा,इसमें कोई अधिकारी कितना भी बड़ा क्यों न हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



छात्रों से परीक्षा में पूछा गया कि पाँच देशों- चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है। 1. What are the people of the following countries called? (निम्नलिखित देशों के लोगों को क्या कहा जाता है? )One is done for you.


(1)

(i) The people of China are called the......chinese

(ii) The people of Nepal are called the.........

(iii) The people of England are called the.....

(iv) The people of Kashmir are called the.....

(v) The people of India are called the...........



किशनगंज के एक स्कूल की छात्रा ने बताया, "परीक्षा का पहला प्रश्न ही देश के लोगों को लेकर था। कश्मीर देश नहीं बल्कि एक राज्य है।"



वहीं, मामले में किशनगंज के शिक्षाविद् पंकज झा ने कहा,'प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर नहीं होता यह शायद राज्य स्तर पर ही होता है। यह सर्व शिक्षा अभियान द्वारा दिया गया है और यह राज्य स्तर पर होता है। इसे एक मानवीय चूक माना जा सकता है। हमने बच्चों को बताया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है|




मामले की जांच हो रही है, कार्रवाई होगी: शिक्षा मंत्री

बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को भारत से अलग हिस्सा बताए जाने पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा,'इसमें कितना भी बड़ा अधिकारी हो उस पर कार्रवाई होगी। ज़िलाधिकारी के साथ संपर्क में है और मामले की जांच हो रही है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।