मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

अंबेडकरनगर: नकली पशु आहार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

अंबेडकर नगर: अम्बेडकरनगर की थाना अलीगंज पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नकली पशु आहार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया | नकली पशु आहार बेचने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्त…

अंबेडकरनगर: नकली पशु आहार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
अंबेडकरनगर: नकली पशु आहार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अंबेडकर नगर: अम्बेडकरनगर की थाना अलीगंज पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नकली पशु आहार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया | नकली पशु आहार बेचने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 122 नकली पशु आहार की बोरी, 6 मोटरसाइकिल, एक पिकअप वाहन बरामद की गई।


पुलिस के मुताबिक,''9 नवंबर 2022 को थाना अलीगंज पर खुर्शीद निवासी अलीगंज के लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था| जिसके उपरान्त साइबर सेल व थाना अलीगंज पुलिस टीम को सूचना मिली की नकली पशु आहार बेचने वालों का एक गिरोह में सक्रिय है। 


जिनके द्वारा दुकानदारों के पास जाकर असली पशु आहार का सैम्पल दिखाकर उनसे ऑर्डर लेकर माल देने की बात करके एक से दो दिन देरी करके उनकी उत्सुक्ता बढा देते हैं और फिर एक ट्रक पशु आहार लाकर किराये के गोदाम में गिराते हैं और वहीँ से पिकअप के माध्यम से दुकानदारों के यहाँ देकर पैसा ले लेते हैं। 


जब दुकानदार उसको डेरी वालों को बेचता है तो उसमे पशु आहार न रहकर मिट्टी व भूसा रहता है और वह इस प्रकार फ्राड करके दुसरे जनपद में चले जाते हैं । इसेक सम्बन्ध में यह भी पता चला कि इनकी एक नकली पशु आहार बनाने की फैक्ट्री भी है। जिसे राजा गुप्ता नामक व्यक्ति जनपद बुलन्दशहर में संचालित करता है । यह लोग वहीं से नकली पशु आहार लाकर विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते थे ।




विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

01-सलमान पुत्र चमन खाँ निवासी कस्बा छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ ।

02 - नौशाद पुत्र चाँद खाँ निवासी सतरापुर छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ ।

03- विजेन्द्र सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी सतरापुर छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ ।

04-रिजवान पुत्र चमन खाँ निवासी कस्बा छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ ।

05- मुस्ताक पुत्र रईश खाँ निवासी सतरापुर छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़।

06-अंकित कुमार पुत्र धर्मेंन्द्र निवासी दन्ताचौली बुजुर्ग थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ ।

07-इन्द्रेश चौहान पुत्र रामबचन चौहान निवासी खौरुद्दीन चकिया थाना पवई जनपद आजमगढ़ ।

08-इरशाद पुत्र चाँद खाँ निवासी सतरापुर छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ ।

09-विरेन्द्र सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी सतरापुर छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ ।

10-निजामुद्दीन पुत्र चाँद खाँ निवासी सतरापुर छर्रा थाना छर्रा जनपद अलीगढ़।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।