अम्बेडकर नगर: अम्बेडकर नगर पुलिस ने UP-TET 'परीक्षा के 'परीक्षा सॉल्वर' गिरोह का भंडाफोड़ किया| यूपी में 23 जनवरी को हुए UP-TET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2021 की पहली पाली में प्राइमरी लेवल की परीक्षा में अम्बेडकर नगर से गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया| 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षा पात्रता परिक्षा (UPTET)-2021 (प्राइमरी लेवल) प्रथम पाली की परीक्षा में मूल अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए सॉल्वर गैंग को कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने भिन्न-भिन्न परीक्षा केन्द्रों से परीक्षा सॉल्वर गैंग के दो युवती समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमे से कल यानी रविवार को 4 पकड़ा गया था जबकि दो आज यानी सोमवार को। आरोपियों के कब्जे से फर्जी एडमिट कार्ड, फर्जी मार्कशीट, ब्लूटूथ डिवाइस और सी०पी०यू० बरामद हुआ है|
पकड़े गए आरोपियों की पहचान -झिनकू प्रजापति पुत्र राम लोटन प्रजापति निवासी मित्तूपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ , अखिलेश निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी पहाड़पुर बस्तीपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर , मोनिका राठौर पुत्री सन्तोष राठौर निवासी बजरंग मोहल्ला पाउली थाना बेरछा जनपद शाजापुर मध्य प्रदेश हालपता गोविन्दपुर प्रयागराज, साधना मौर्या पुत्री राजेन्द्र कुमार मौर्या निवासी सेक्टर-1 एल0डी0ए0 कन्चनपुर रोड आशियाना थाना आशियाना जनपद लखनऊ , सन्दीप यादव पुत्र राम सिंगार यादव निवासी बीबीपुर इटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर और धीरज पुत्र राजेन्द्र प्रसाद केसरवानी निवासी मुलईपुरा तेलियरगंज प्रयागराज के रूप में हुई है|
23 जनवरी को 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परिक्षा (UPTET) 2021 (प्राइमरी लेवल) की परीक्षा के अन्तर्गत लिखित परिक्षा आयोजित के सम्बन्ध में अभ्यार्थियों से धन उगाही का प्रयास कर परीक्षा में नकल कराने, सॉल्वर उपलब्ध कराने और प्रश्नपत्र लीक कराने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु शासन एवं उच्च अधिकारीगणों द्वारा निर्देशित किया गया था।
अम्बेडकर नगर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया,''23 जनवरी को अम्बेडकरनगर पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परिक्षा (UPTET) 2021 (प्राइमरी लेवल) प्रथम पाली (समय 10 बेज से 12.30 बजे तक) की परीक्षा की शुचिता में सेंध लगाकर कुछ परिक्षा केन्द्र पर कुछ सॉल्वर रुपये लेकर मूल अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे है।
इस सूचना पर विश्वास कर सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर चेक किया गया तो झिनकू प्रजापति पुत्र राम लोटन प्रजापति निवासी मित्तूपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को अभ्यार्थी संदीप कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी मुई बरौत थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज की जगह पर परीक्षा देते हुए राम समुझ सुरसती पी0जी0 कॉलेज शहजादपुर से पकड़ा गया।
अखिलेश निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी ???हाड़पुर बस्तीपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को अभ्यार्थी चन्दन कुमार पुत्र राजवंशी निवासी दुबौली पट्टी बाजार थाना भटनी जनपद देवरिया की जगह परीक्षा देते हुए भानुमती पी0जी0 कॉलेज औलियापुर अम्बेडकरनगर से पकड़ा गया।
मोनिका राठौर पुत्री सन्तोष राठौर निवासी बजरंग मोहल्ला पाउली थाना बेरछा जनपद शाजापुर मध्य प्रदेश हालपता गोविन्दपुर प्रयागराज को अभ्यार्थी निर्मला राजभर पुत्री मनमोहन लाल पूर्णमासी निवासी सरोजनीनगर जनपद लखनऊ की जगह पर बाबा बरुआदास पी0जी0 कॉलेज जलालपुर अम्बेडकरनगर में पेपर हल करते हुए पकड़ा गया ।
साधना मौर्या पुत्री राजेन्द्र कुमार मौर्या निवासी सेक्टर-1 एल0डी0ए0 कन्चनपुर रोड आशियाना थाना आशियाना जनपद लखनऊ को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग कर परीक्षा में नकल कर पेपर हल कर रही थी।
पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो इनकी निशानदेही पर दो अभियुक्तों सन्दीप यादव पुत्र राम सिंगार यादव निवासी बीबीपुर इटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर और धीरज पुत्र राजेन्द्र प्रसाद केसरवानी निवासी मुलईपुरा तेलियरगंज प्रयागराज के नाम प्रकाश में आये (जो कि इस गिरोह के मुख्य सरगना है) जिन्हे अकबरपुर बस स्टैण्ड से दिनांक-24-01-2022 को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 1 सी0पी0यू0 बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
तीन लाख रुपये में सॉल्वर गैंग ने लिया था ठेका
पूछताछ पर सॉल्वर गैंग के गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग अभ्यार्थियों से उनके पेपर हल करने का तीन लाख रुपये लेते थे जिसमें एक लाख रुपये अग्रिम व दो लाख रुपये परीक्षा उपरान्त लेते थे तथा परीक्षा में अभ्यार्थी के प्रवेश पत्र व मार्कशीट पर सॉल्वर का फोटो लगाकर अभ्यार्थी के स्थान पर परिक्षा में सम्मिलित होकर पेपर हल करते थे।