नई दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। हरीश रावत रामनगर से और हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत लैंसडाउन से चुनाव लड़ेंगी। इसी सूची एक साथ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। छह और सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी है। उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
उत्तराखंड कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस का आना हुआ तय, अब उत्तराखंड में जनता की होगी विजय।
सीट उम्मीदवार का नाम
रामनगर हरीश रावत
लैंसडौन अनुकृति गुसाईं
डोईवाला मोहित उनियाल शर्मा
देहरादून-कैंट सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर बरखा रानी
झबरेड़ा वीरेंद्र जाती
खानपुर सुभाष चौधरी
लक्सर डॉ.अंतरिक्ष सैनी
लालकुआं संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी डॉ. महेंद्र पाल
इससे पहले कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। जिसमें 18 सीटों पर पार्टी ने नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। इतना ही नहीं पिछला चुनाव लड़ने वाले कुछ उम्मीदवारों का पत्ता भी साफ हुआ है। सूची के मुताबिक, प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल को पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पहले भी इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जबकि निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को उनकी वर्तमान सीट चकराता से ही उम्मीदवार बनाया गया है।