अमेठी: अमेठी में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश सरकार का जब बुलडोजर चलता है तो उस समय समाजवादी पार्टी के बबुआ को बुरा लगता है। जब माफियाओं की संपत्ति जब्त होती है तब उन्हें बुरा लगता है। भाई और बहन को जब माफियाओं पर बुलडोजर चलता है तो बुरा लगता है, ये क्यों हो रहा है। ये लोग आंतकवादियों के खिलाफ मुकदमों को वापस लेते हैं|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''सपा सरकार में 18,000 लोगों के मकान सिर्फ स्वीकृत हुए, दिए नहीं और हमने 43 लाख़ परिवारों को मकान, 2 करोड़ 61 लाख़ परिवारों को शौचालय दिया|
CM योगी ने कहा कि,'अयोध्या में राम मंदिर क्या ये भाई बहन बना लेते? याद करिए सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम में जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद जा रहे थे तो इनके परनाना ने विरोध किया था, उन्होंने कहा कि ये नहीं करना चाहिए। ये लोग अयोध्या में राम मंदिर का भी विरोध कर रहे थे| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में जन विश्वास यात्रा भी निकाली।