मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी कांड मामला: लखीमपुर किसान स्मृति दिवस पर सपा ने दीप जलाकर किसानों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर लखीमपुर में किसानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक माह की तीन तारीख को दीप जलाकर स्मृति दिवस मनाने के क्रम म…

लखीमपुर खीरी कांड मामला: लखीमपुर किसान स्मृति दिवस पर सपा ने दीप जलाकर किसानों को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी कांड मामला: लखीमपुर किसान स्मृति दिवस पर सपा ने दीप जलाकर किसानों को दी श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर लखीमपुर में किसानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक माह की तीन तारीख को दीप जलाकर स्मृति दिवस मनाने के क्रम में आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के अतिरिक्त सभी जनपद कार्यालयों में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गईं।



लखनऊ में जिला तथा महानगर कार्यालयों के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में भी दीप दान किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह, समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव, डॉ0 राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी ने दीप जलाकर लखनऊ में शहीद किसानों की स्मृति को नमन किया।



अखिलेश यादव ने कहा कि 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी में किसानों पर भाजपा नेताओं ने जीप चढ़ाकर हत्या की ऐसी क्रूरता की जिसकी दूसरी मिसाल नहीं। शांतिप्रिय किसानों की हत्या की इस वारदात से भाजपा की किसान विरोधी न???ति और नीयत उजागर होती है, भाजपा ने क्रूरता में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया। जलियांवाला बाग की लोमहर्षक घटना की तुलना में मानवीय संवेदनाओं को भी भाजपा ने रौंद दिया।




इस अवसर पर सर्वश्री मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्रा, मेहताब सिंह, अजीत यादव, अंकित कन्नौजिया, घनश्याम भारतीय, सीताराम यादव, मोहम्मद जावेद, शकील शाह, गोपाल यादव, राहुल क्रांति, उपेन्द्र यादव, इं0 शैलेन्द्र, अब्दुल कलाम खान सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। 



https://www.thevirallines.net/lakhimpur-kheri-news-uttar-pradesh-sit-files-chargesheet-against-14-accused-in-the-lakhimpur-kheri-violence-case


समाजवादी पार्टी शहीद किसानों की स्मृति में प्रत्येक माह की तीन तारीख को दीप जलाकर स्मृति दिवस का आयोजन करेगी। आज सुबह अपील करते हुए  अखिलेश यादव ने कहा था कि,' उप्र के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की तीन तारीख को मनाए जानेवाले ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ की कड़ी में 3 जनवरी को ‘किसानों की शहादत’ याद करें और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं।



https://www.thevirallines.net/ajay-kumar-lallu-after-all-for-what-reason-is-the-government-saving-ajay-mishra-teni-ajay-kumar-lallu



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।