अमेठी: सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर मानवता भी शर्मसार हो जाए| अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने न सिर्फ किशोरी को घर में बंद कर पैर के तलवों पर डंडे बरसाए, बल्कि उसे पेट के बल फर्श पर लिटाकर पीठ पर पैर रखकर चढ़ गए| सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया| जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को आज यानि मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया है| शेष आरोपियों की तलाश जारी है|
वायरल वीडियो में युवकों ने कमरे में नाबालिक लड़की को बाल पकड़कर जमीन पर पेट के बल लिटा देता है फिर उसे पैरों से कुचलता है। युवक दो-तीन बार उसके बाल नोचता है। युवक दो-तीन बार उसके बाल नोचता है। इसके बाद कैदियों की तरह की उसके पैर में डंडा फंसाकर लाठियां बरसाना शुरू कर देता है। पास में कुछ महिलाएं भी खड़ी हैं, लेकिन इस दरिंदगी को देखकर उनका भी दिल नहीं दहला। वो भी युवकों को साथ दे रही हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए पीड़िता के पिता से संपर्क करके तहरीर ली और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है|
अमेठी के सीओ सिटी अर्पित कपूर ने कहा ,'' सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया जिसमें एक नाबालिक लड़की को अमेठी में रहने वाले सूरज सोनी, शिवम और अन्य लोग पीटते दिख रहे हैं। पीड़िता के पिता ने थाना अमेठी में अभियोग पंजीकृत कराया है। एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है| शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है|
दरअसल, मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के स्थित रायपुर फुलवारी मोहल्ले का है, जहां एक कमरे के बेड पर थाना क्षेत्र का जिलाबदर अपराधी सूरज सोनी बैठा है और उसका एक साथी शुभम उर्फ शाकाल डंडा लेकर खड़ा है| किसी बात को लेकर किशोरी से नाराज बेड पर बैठे सूरज ने उसे फर्श पर पेट के बल लेट जाने को कहा और फिर दूसरा युवक उसकी पीठ पर पैर रखकर चढ़ गया| पास में खड़ी कुछ महिलाएं भी दबंग युवकों का सपोर्ट करती दिख रही हैं| इसके बाद किशोरी को पीठ के बल लिटाकर उसके दोनों पैर के तलवों पर जमकर डंडे बरसाए गए| यही नहीं वे बेशर्मी के साथ किशोरी की पिटाई का वीडियो भी बनाते रहे|
मोबाइल चोरी का बताया जा रहा है मामला
मामला मोबाइल चोरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है| कुछ दिन पहले सूरज सोनी के घर से एक मोबाइल चोरी हो गया था, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में ये किशोरी मोबाइल चोरी कर ले जाते दिखी थी| घटना के बाद उन लोगों ने किशोरी को पकड़ा और पूछताछ की| जब पूछताछ में किशोरी ने अपना जुर्म नहीं कबूला तो उसके साथ थर्ड डिग्री अपनाई गई|