उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्य घोषित, 31 मार्च 2022 तक रहेगा लागू
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया गया है| उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के आदेशानुसार व संविधान द्वारा प्रदत्त विशेषाधिकार से आदेशित किया गया कि 31 मार्च 2022 तक महामारी रोग नियं…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्य घोषित, 31 मार्च 2022 तक रहेगा लागू | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया गया है| उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के आदेशानुसार व संविधान द्वारा प्रदत्त विशेषाधिकार से आदेशित किया गया कि 31 मार्च 2022 तक महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम जारी रहेगा|
यूपी लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा 3 के तहत राज्यपाल ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। यह घोषणा 31 मार्च तक लागू रहेगी। संभावना है कि एक-दो दिन में सरकार कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। 25 दिसंबर को शासन ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया था।
मंगलवार को यूपी में कोरोना के 80 नए केस मिले हैं। सोमवार काे 40 संक्रमित मिले थे। मंगलवार को सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर में रिपोर्ट हुए हैं। यहां 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, गाजियाबाद में 12, लखनऊ में 11, आगरा में 5, मेरठ और मथुरा में 3-3 मामले आए हैं। इस दौरान 11 मरीज रिकवर भी हुए हैं। प्रदेश के 29 जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 392 हो गई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।