मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: अमेठी में दलित ग्राम प्रधान पति को जिंदा जलाया, सपा का योगी सरकार पर हमला, पूछा-'कब थमेगा दलितों पर वार..?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में एक दलित प्रधान के पति की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। अमेठी में दलित ग्राम प्रधानपति की जिंद…

उत्तर प्रदेश: अमेठी में दलित ग्राम प्रधान पति को जिंदा जलाया, सपा का योगी सरकार पर हमला, पूछा-'कब थमेगा दलितों पर वार..?
उत्तर प्रदेश: अमेठी में दलित ग्राम प्रधान पति को जिंदा जलाया, सपा का योगी सरकार पर हमला, पूछा-'कब थमेगा दलितों पर वार..? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में एक दलित प्रधान के पति की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। अमेठी में दलित ग्राम प्रधानपति की जिंदा जलाकर निर्मम हत्या| 




अमेठी में दबंगों ने दलित ग्राम प्रधानपति को जिंदा फूंक दिया| प्रधानी चुनाव के रंजिश में प्रधानपति की निर्मम हत्या हुई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार.. 2 आरोपियों की तलाश में पुलिस | जिंदा जलाकर की गई प्रधानपति की हत्या| मुंशीगंज क्षेत्र के बंदोईया गांव की है घटना|शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।




प्रधान ने गांव के ही पांच लोगों पर पति को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है| परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया| इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया|



अमेठी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया,''भदोईया गाँव के मुखिया के पति अर्जुन को कल रात जली हालत में पाया गया और उन्हें फौरन लोकल अस्पताल ले जाया गया।वहां से उन्हें सुल्तानपुर ज़िला अस्पताल में रेफर किया गया| आज सुबह जब उन्हें वहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी|मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|




अमेठी के भदोईया गांव की प्रधान छोटका के पति अर्जुन गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे| वहां से वो गायब हो गए| प्रधान छोटका का आरोप है कि गांव के कृष्ण कुमार तिवारी और उनके चार साथी उन्हें चौराहे से उठा ले गए और अपने घर के हाते में जिंदा जला दिया| फिलहाल इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|




इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला है|  समाजवादी पार्टी ने कहा कि,''BJP राज में दलितों पर लगातार हमले और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार से पूछा,''कब थमेगा दलितों पर वार..? समाजवादी पार्टी ने कहा -नहीं चाहिए ऐसी सरकार!  दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई




समाजवादी पार्टी ने अपने  आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,'' BJP राज में दलितों पर लगातार हमले और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र में सत्ता संरक्षित दबंगों ने दलित ग्राम प्रधानपति की जलाकर हत्या, अत्यंत दुखद!शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना।  कब थमेगा दलितों पर वार? नहीं चाहिए ऐसी सरकार!  दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।