मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब: अमृतपाल सिंह का सहयोगी जोगा सिंह गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नेता और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है| पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मु…

पंजाब: अमृतपाल सिंह का सहयोगी जोगा सिंह गिरफ्तार
पंजाब: अमृतपाल सिंह का सहयोगी जोगा सिंह गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नेता और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है| पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह (पीली पगड़ी में) की एक पुरानी तस्वीर जारी की, जिसे आज गिरफ्तार किया गया। लुधियाना के रहने वाला जोगा सिंह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक डेरा के प्रभारी था|



डीआईजी बॉर्डर रेंज ने बताया कि सहयोगी जोगा सिंह को अमृतसर-ग्रामीण और होशियारपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक जोगा सिंह 18 से 28 मार्च तक अमृतपाल के साथ था।



अमृतसर (बॉर्डर रेंज) DIG नरिंदर भार्गव ने कहा,''आज अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया गया। यह वह व्यक्ति है जिसने अमृतपाल को 18 मार्च की फरारी के बाद पीलीभीत में पनाह दी और उसका साथ देता रहा। इसे होशियारपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा|



“जोगा सिंह अमृतपाल सिंह के सीधे संपर्क में था। जोगा सिंह ने अमृतपाल सिंह के लिए आश्रय (पनाह) और वाहनों की व्यवस्था की। उन्होंने उसके लिए पीलीभीत में रहने और फिर पंजाब लौटने की व्यवस्था की|” ''जोगा सिंह 27 मार्च को अमृतपाल को पंजाब वापस लाया था।''



पुलिस ने पिछले महीने अमृतपाल सिंह और उनके 'वारिस पंजाब दे' संगठन के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल सिंह 18 मार्च को वाहनों को बदलकर और अपना रूप बदलकर पुलिस के जाल से बच गया, और अभी भी फरार है। अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 



पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव के राजदीप सिंह और जालंधर जिले के सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह दोनों को शुक्रवार रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।


यह भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह का सहयोगी पपलप्रीत सिंह गिरफ्तार



इससे पहले, अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को सोमवार (अप्रैल 10, 2023) को गिरफ्तार किया गया था| 18 मार्च के बाद अमृतपाल सिंह को फरार करवाने में भी पपलप्रीत की मुख्य भूमिका है, जब पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब डे पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की थी।



पपलप्रीत सिंह पंजाब के अमृतसर के मरड़ी कलां गांव का रहने वाला है| पपलप्रीत हमेशा से विवादों में रहा है और उसका संबंध बब्बर खालसा समेत कई खालिस्तान समर्थक संगठनों से रहा है| पापलप्रीत सिंह को आईएसआई लिंक वाले अमृतपाल सिंह का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।