मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र: रायगढ़ में गहरी खाई में “गिरी” बस, 13 लोगों की मौत, करीब 30 घायल

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है | जबकि 30 लोग घायल हुए। रायगढ़ केSP सोमनाथ घाडगे बताया,''यह घटना आज सुबह 4-4:30 बजे की है। अब…

महाराष्ट्र: रायगढ़ में गहरी खाई में “गिरी” बस, 13 लोगों की मौत, करीब 30 घायल
महाराष्ट्र: रायगढ़ में गहरी खाई में “गिरी” बस, 13 लोगों की मौत, करीब 30 घायल | फ़ोटो: TVL News

रायगढ़:  महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है | जबकि 30 लोग घायल हुए।  रायगढ़ केSP सोमनाथ घाडगे  बताया,''यह घटना आज सुबह 4-4:30 बजे की है। अब तक 29 लोगों को बचाया है और अस्पताल में भर्ती किया है। इस यह बस पुणे से आ रही थी|



 मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में करीब 45 यात्री सवार थे| सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम और रायगढ़ की पुलिस पहुंच गई है| सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया|



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ के खोपोली इलाके में स्थिति का जायजा लिया। शिंदे ने कहा,''इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई उनके परिवारजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जाएगा। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उस पर कार्य किया जाएगा। मैंने खुद इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की है|


प्रधानमंत्री ने रायगढ़ में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्‍यक्‍त किया है। मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।



प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस हादसे से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। इस दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है|"



"रायगढ़ में हुए बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।