BJP सांसद सनी देओल के गुमशुदगी के लगे पोस्टर, लिखा है- सूचना देने पर उचित इनाम पाएं
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में कैप्टन सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गुमशुदगी के पोस्टर लगने के बाद अब गुरदासपुर के सांसद व एक्टर सनी देओल के पठानकोट में गुमशुदा होने के पोस्टर लगने लगे हैं…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
BJP सांसद सनी देओल के गुमशुदगी के लगे पोस्टर, लिखा है- सूचना देने पर उचित इनाम पाएं | फ़ोटो: TVL News
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में कैप्टन सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गुमशुदगी के पोस्टर लगने के बाद अब गुरदासपुर के सांसद व एक्टर सनी देओल के पठानकोट में गुमशुदा होने के पोस्टर लगने लगे हैं. ये पोस्टर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगाए गए हैं. पोस्टरों पर लिखा है- गुमशुदा की तलाश. आगे लिखा है कि जिस किसी को भी सनी देओल मिलें वह यूथ कांग्रेस पठानकोट से संपर्क करे और उचित इनाम पाए. दरअसल यह पोस्टर यूथ कांग्रेस ने जारी किया है और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इन्हें लोगों में बांट भी रहे हैं.
यूथ कांग्रेस महासचिव वरुण कोहली ने पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि सनी देओल का गुरदासपुर सांसद क्षेत्र कोरोना महामारी की चपेट में है, जबकि वो अपनी माया नगरी मुंबई में व्यस्त हैं. ऐसे समय में जहां उन्हें जनता को बचाने के लिए अपने क्षेत्र में होना चाहिए था, वो अपने घर पर ही जमे हुए हैं.
उन्होंने सनी देओल पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है और कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वो जनता के बीच कम ही नजर आते हैं. वहीं सांसद सनी देओल के पठानकोट दफ्तर प्रभारी पंकज जोशी ने पोस्टर लगने के बाद सफाई देते हुए कहा है कि सनी देओल ने कोरोना काल में जनता के लिए लाखों मास्क, पीपीई किट और सैनिटाइजर क्षेत्र में भिजवाए हैं. पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला के लोगों के लिए 3 आधुनिक सुविधा से लैस एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी मुहैया करवाई हैं. क्षेत्र में कई पुल और सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।