मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बीएसएफ ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को किया नाकाम, 48 घंटे में मार गिराया दूसरा पाकिस्तानी ड्रोन

अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिरा…

बीएसएफ ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को किया नाकाम, 48 घंटे में मार गिराया दूसरा पाकिस्तानी ड्रोन
बीएसएफ ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को किया नाकाम, 48 घंटे में मार गिराया दूसरा पाकिस्तानी ड्रोन | फ़ोटो: TVL News

अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है। 48 घंटे में दूसरी बार बीएसएफ को पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने में सफलता मिली है।



बीएसएफ ने बताया कि, बीएसएफ की 183वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार रात अमृतसर के छना गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन की भारतीय सीमा में दाखिल होते हुए आवाज सुनी। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को मार गिराया| ड्रोन की तलाशी लेने पर उसमें बंधे 2.5 किलो संदिग्ध हेरोइन भी बरामद की गई है।



 इसके पहले 14 अक्टूबर को गुरदासपुर सेक्टर और 16 अक्टूबर को अमृतसर सेक्टर में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। बीएसएफ को 4 दिनों के अंदर ये तीसरी बड़ी सफलता मिली है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।