मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा के कर्नलगंज में तेज रफ्तार कार ने 4 बच्चों को रौंदा: तीन की मौत, एक घायल

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड पर चौरी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने 4 बच्चों को रौंद दिया| हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो…

गोंडा के कर्नलगंज में तेज रफ्तार कार ने 4 बच्चों को रौंदा: तीन की मौत, एक घायल
गोंडा के कर्नलगंज में तेज रफ्तार कार ने 4 बच्चों को रौंदा: तीन की मौत, एक घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड पर चौरी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने 4 बच्चों को रौंद दिया|  हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |



सभी बच्चे कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चौरी प्राइमरी स्कूल में पढ़ते है|  स्कूल जाते समय चार बच्चों को चौरी चौराहे के पास कार ने रौंद दिया| हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची घायल हो गई।



मृतकों में सत्यम पुत्र राम सागर शुक्ला , अंशिका और तन्वी पुत्री विजय शुक्ला शामिल है|  जबकि घायल बच्ची मुस्कान पुत्री विजय शुक्ला का नाम है| सभी चौरी के सूबेदार पुरवा के रहने वाले है|



हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को कर्नलगंज सामुदाय???क स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अंशिका, तन्वी और सत्यम को मृत करार दिया। डॉक्टरों ने घायल बच्ची की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



SP आकाश तोमर ने जिला अस्पताल पहुंचकर थाना कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में  जानकारी ली| SP आकाश तोमर ने बताया, "ऑल्टो कार को नगर पुलिस ने बरामद कर लिया है। ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कार का पूरा नंबर पता लगाया जा रहा है। कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया,''जनपद गोंडा में हुए सड़क हादसे में कई बच्चों के हताहत होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। साथ ही प्रदेश सरकार ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।



उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया,''जनपद गोंडा में हुए हादसे में कई बच्चों की मृत्यु की घटना अत्यंत हृदयविदारक व दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्माओं को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करें। UP Govt ने घायलों चिकित्सालय पहुंचाकर समुचित उपचार हेतु जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।