मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

स्वर्ण मंदिर घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित: स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद बोले CM चन्नी- घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम की ये अपील

अमृतसर: पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। पंजाब सरकार ने स्वर्ण मंदिर में बेअदबी करने की कोशिश की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। स्वर्ण मंदिर में कल की घटना…

स्वर्ण मंदिर घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित: स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद बोले CM चन्नी- घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम की ये अपील
स्वर्ण मंदिर घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित: स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद बोले CM चन्नी- घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम की ये अपील | फ़ोटो: TVL News

अमृतसर: पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए।  पंजाब सरकार ने स्वर्ण मंदिर में बेअदबी करने की कोशिश की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। स्वर्ण मंदिर में कल की घटना पर  मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि,''  इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है। 



पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कहा कि,'' मैं पंजाबियों को अपील करता हूं कि जितने भी धार्मिक स्थान हैं उनका पूरा ध्यान रखा जाए, हो सकता है कि चुनाव की वजह से कोई गलत ताकतें गलत भूमिका निभाने की कोशिश कर रही हों, उनको बेनकाब भी किया जाएगा|




बता दें कि, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्वर्ण मंदिर के पवित्र स्थल में घुसे एक शख्स की पीट-पीटकर मार दिया गया| उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक ने स्वर्ण मंदिर में कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने की कोशिश की और वहां रखी श्रीसाहिब (कृपाण) उठा ली थी। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला।



डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल के मुताबिक आज एक 24-25 वर्षीय व्यक्ति (स्वर्ण मंदिर) के अंदर घुस गया, जहां पवित्र ग्रंथ (गुरु ग्रंथ साहिब) रखा गया है| उसने तलवार से उसे अपवित्र करने की कोशिश की| संगत के लोगों द्वारा उसे वहां से निकाला गया था| इस दौरान मारपीट में उसकी मौत हो गई| उसके शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है|



स्वर्ण मंदिर की घटना पर अमृतसर डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया था,''आज शाम को एक लड़के ने दरबार साहब में गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी करने की कोशिश की। काबू करके उसे बाहर लाया गया, संगत के लोगों के साथ हुई मारपीट में उसकी मौत हो गई। हमने उसके शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।