बस्ती: बस्ती जिले के पैकोलिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान रविवार को 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल बताया जा रहा है।मुठभेड़ के दौरान ब???माश सुभाष चौधरी हुआ घायल। बदमाश सुभाष चौधरी के पैर में लगी गोली । मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह हुए घायल। बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि,''आज दिनांक 19.12.2021 रात करीब दो बजे थाना पैकोलिया में पंजीकृत धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित व ₹25000 का इनामिया अभियुक्त सुभाष चौधरी पुत्र लाले चौधरी निवासी ग्राम पिपराकाजी थाना पैकोलिया द्वारा ग्राम महादेवा शमशान घाट तिराहे के पास पुलिस टीम पर फॉयर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सुभाष चौधरी के दाहिने पैर में तथा थाना पैकोलिया में नियुक्त हेड कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह के बाए जांघ में गोली लगी है, जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी गौर ले जाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया।
मुठभेड़ में पकड़े गए पूछताछ में अभियक्त सुभाष चौधरी ने बाताया कि मेरे खिलाफ पैकोलिया थाने में गैंगस्टर एक्ट में मकदमा पंजीकृत है तथा मेरे ऊपर रूपया 25000 का इनाम घोषित है इसलिए मैं लुक छिप कर इधर उधर रह रहा था| आज मैं बभनान से अपने गांव पर जा रहा था कि अचानक तुम पुलिस वाले मुझे घेर लिए। इसीलिए अपना पहचान छिपाकर बच कर निकलने के लिए मैंने तुम सब पर जान से मारने के लिए गोली चला दिया ताकि तम सब मेरा पीछा छोड़ दो।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना पैकोलिया में पंजीकृत धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से वांछित सुभाष चौधरी की काफी दिनों से तलाश थी। रविवार भोर में महादेवा शमशान घाट तिराहे के पास टीम ने उसे घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश सुभाष चौधरी के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं मुठभेड़ में थाना पैकोलिया में नियुक्त हेड कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह के बांए जांघ में गोली लगी है।