मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंता बिस्वा सरमा, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा

गुवाहाटी:बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे| मुख्यमंत्री के नाम पर फैसले के लिए आज गुवाहाटी में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई|बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता…

असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंता बिस्वा सरमा, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा
असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंता बिस्वा सरमा, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

गुवाहाटी:बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे| मुख्यमंत्री के नाम पर फैसले के लिए आज गुवाहाटी में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई|बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया।



असम के अगले सीएम पद के चेहरे को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच मौजूदा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सर्बानंद सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंपा।



केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,''मैं सर्वसम्मति से असम राज्य भाजपा विधानमंडल के नेता के रूप में श्री हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता घोषित करता हूं|




बता दें कि शनिवार को दोनों वरिष्ठ नेताओं सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली तलब कर बातचीत की गई। चार दौर की बातचीत के बाद देर रात हिमंत को नया मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन गई।


रविवार को गुवाहाटी में विधायक दल की बैठक के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री सोनोवाल ही हिमंत के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। बदले में सोनोवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सोनोवाल पहले भी केंद्रीय खेल मंत्री रह चुके हैं। दोनों शनिवार रात में एक साथ चार्टर्ड विमान से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए थे। देर रात भाजपा नेतृत्व ने इस बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भेजने की घोषणा की थी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।