अमेठी में चुनाव परिणाम बदले जाने पर भड़के अखिलेश , जिला प्रशासन पर सवाल उठाए, बोले-2022 में गलती नहीं करेगी जनता
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमेठी में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम को बदलने को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा,''चुनाव पर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अमेठी में चुनाव परिणाम बदले जाने पर भड़के अखिलेश , जिला प्रशासन पर सवाल उठाए, बोले-2022 में गलती नहीं करेगी जनता | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमेठी में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम को बदलने को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा,''चुनाव परिणाम बदले जाने के जिला प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि,'' प्रशासन भी सरकार की तर्ज पर काम कर रहा है| अमेठी जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिनों बाद चुनाव परिणाम ये कहते हुए बदल दिया गया कि गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए गये थे. घोर कलियुग है। मगर जनता कह रही है कि कर लो जितनी गलती करनी है पर वह 2022 में भाजपा को सत्ता में लाने की गलती नहीं करेगी।
अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट के साथ जिला पंचायत सदस्य के दो प्रमाणपत्र संलग्न किये है जिसमें एक में जिला पंचायत सदस्य नीलम यादव का नाम है जबकि दूसरे में यह नाम कृष्णा देवी किया गया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा ‘‘जैसा शासन, वैसा प्रशासन! उप्र के अमेठी में प्रशासन द्वारा कुछ दिनों बाद चुनाव परिणाम ये कहते हुए बदल दिया गया कि गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए गये थे. घोर कलियुग है। उन्होंने कहा,''भाजपा सरकार से जनता कह रही है कर लो जितनी गलती करनी है पर अब 2022 में हम गलती नहीं करेंगे। NoMoreBJP
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।