मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अवनीत कौर ने फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव पर की खुलकर बात!

कंगना रनौत के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर नजर आएंगी, जो काफी टैलेंटेड और बॉलीवुड की राइसिंग स्टार है…

अवनीत कौर ने फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव पर की खुलकर बात!
अवनीत कौर ने फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव पर की खुलकर बात! | फ़ोटो: TVL News

कंगना रनौत के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर नजर आएंगी, जो काफी टैलेंटेड और बॉलीवुड की राइसिंग स्टार हैं। फिल्म में नवाज और अवनीत की जोड़ी को लोगों की जबरदस्त अटेंशन मिल रही है क्योंकि जहां नवाज फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभा से पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वहीं अवनीत ने बारह साल पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत की थी, और अब उन्हें अपकमिंग 'टीकू वेड्स शेरू' में मुख्य भूमिका के रूप में एक बड़ा रोल हासिल हुआ है। ऐसे में इस फिल्म में नवाज के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना अवनीत  के लिए वकाई एक शानदार अनुभव रहा हैं।


हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विनर एक्टर नवाजुद्दीन के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात करते हुए अवनीत कौर ने साझा किया, "नवाज सर में अपने काम को लेकर जो गंभीरता और समर्पण है, वह तारीफ के काबिल है। हम अभिनेताओं के लिए ऑन और ऑफ रहना बेहद जरूरी है। जब एक अभिनेता स्क्रीन पर होता है, तो वे स्क्रीन पर होता हैं, आप उस समय खुद को किसी भी चीज से प्रभावित नहीं होने दे सकते। वह अपने काम को लेकर इतने सीरियस, पैशनेट और डेडिकेटेड हैं कि वह उस समय उस पल में मौजूद होते हैं। वह अपना 100% देते हैं। यह कुछ ऐसा है जो मैंने नवाज सर से सीखा है, और एक अभिनेता के रूप में अपनी यात्रा में मैं कुछ न कुछ अपने साथ लेकर चलूंगी, चाहे मैं कितने भी प्रोजेक्ट करूं।"


साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित 'टीकू वेड्स शेरू' कंगना रनौत की डेब्यू प्रोडक्शन वेंचर हैं। ये फिल्म 23 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।