मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लस्ट स्टोरीज़ 2' को लेकर दर्शकों के बीच तेज हुआ उत्साह

'लस्ट स्टोरीज़ 2' के ट्रेलर को लेकर सिने लवर्स के बीच अच्छी खासी एक्साटइमेंट बनी हुई की है। ये एक्साइटमेंट फिल्म में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की केमेस्ट्री को लेकर भी है जिसकी फैन्स और दर्शकों के…

लस्ट स्टोरीज़ 2' को लेकर दर्शकों के बीच तेज हुआ उत्साह
लस्ट स्टोरीज़ 2' को लेकर दर्शकों के बीच तेज हुआ उत्साह | फ़ोटो: TVL News

'लस्ट स्टोरीज़ 2' के ट्रेलर को लेकर सिने लवर्स के बीच अच्छी खासी एक्साटइमेंट बनी हुई की है। ये एक्साइटमेंट फिल्म में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की केमेस्ट्री को लेकर भी है जिसकी फैन्स और दर्शकों के बीच खूब चर्चा है। इसके अलावा मृणाल ठाकुर, काजोल, अंगद बेदी, तिलोत्तमा शोम, कुमुद मिश्रा, नीना गुप्ता और अमृता सुभाष जैसे असाधारण कलाकारों के साथ भी इस फिल्म ने 29 जून 2023 को अपनी आगामी रिलीज के लिए स्पष्ट प्रत्याशा पैदा कर दी है।


एमी-नामांकित अपने पहले पार्ट "लस्ट स्टोरीज़" की सफलता के आधार पर, सीक्वल का ट्रेलर बहुत सारे वादे करता है। यह रोमांस, इंटीमेसी और डिजायर के इर्द-गिर्द घूमती रोमांचक कहानियों से भरी एंथोलॉजी की झलक पेश करता है। एक और पहलू जिसने वास्तव में छाप छोड़ी है वह है काजोल का डी-ग्लैमराइज़्ड अवतार। इसके साथ ही पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहें तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच की शानदार केमिस्ट्री भी ट्रेलर का मुख्य आकर्षण है, जो एक गहन और इमोशनल कहानी की ओर इशारा करता है और जो निश्चित रूप से दर्शकों को दीवाना कर ??ेगी। खासकर के तब जब विजय और तमन्ना के डेटिंग की खबरें हर तरफ सुर्खियों में है। इसके अलावा, नीना गुप्ता का किरदार अपने क्यूट मोमंट्स के साथ ह्यूमर का स्पर्श लाता है, जो हर तरह से एक बहुत ही कूल दादी दिखती है। ट्रेलर में दिखाए गए ये विशिष्ट पल 'लस्ट स्टोरीज़ 2' की अपकमिंग 'आकर्षक' कहानी की ओर इशारा करते हैं! ट्रेलर में विभिन्न ह्यूमन इमोशन्स का एक खूबसूरत मेल भी दिखाया गया है, जो इसके लॉन्च के बाद सोशल मीडिया बातचीत के कारण दर्शकों के बीच एक अलग तरीके से गूंज उठा है।


इसके ट्रेलर ने दर्शकों को और ज्यादा जानने के लिए उत्सुक किया है। फैन्स अब इसकी दिलचस्प कहानियों में गहराई से जाने और प्रतिभाशाली कलाकारों को इन कहानियों को जीवंत करते देखने के लिए बेताब है। ट्रेलर में दिखाए गए रोमांस, इंटीमेसी और डिजायर के संयोजन से पता चलता है कि फिल्म दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव देगी। आर. बाल्की, सुजॉय घोष, अमित रविंदरनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित और आरएसवीपी और आशी दुआ सारा द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 जून, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।