अयोध्या में भीषण सड़क हादसा : हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसके बाद ट्रक असंतुलित होकर बस पर पलट गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
अयोध्या में भीषण सड़क हादसा : हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसके बाद ट्रक असंतुलित होकर बस पर पलट गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। बस लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक अंडरपास के निकट अम्बेडकर नगर की ओर मुड़ रही थी।
SSP मुनिराज जी. ने बताया, "सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को रेस्क्यू किया। हमने तेज गति से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था और तत्काल ट्रैफिक को भी संचालित किया गया।"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।