अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अयोध्या के थाना महराजगंज क्षेत्र में 45 वर्षीय दलित महिला के साथ उसी के गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने महिला के साथ रेप किया उसके बाद गुप्तांग में हाथ डाल दिया ,जिससे महिला की बच्चेदानी फट गई है और खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा है।
मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।अयोध्या पुलिस ने बताया कि ,''थाना महराजगंज पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है|
महराजगंज पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने बताया है,''उसने गांव के हरीराम सिंह नामक व्यक्ति से 1500/- रुपये कर्ज के तौर पर लिया था| और मैं हर महीने 1500/- रुपये का ब्याज भी जमा करती थी |
25 अगस्त शाम 4 बजे हरीराम सिंह ने संदेश भेज कर मुझे घर बुलाया| जिसके बाद मैं उनके घर पहुंचीं| वहां हरीराम सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया फिर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे जिसके बाद मैंने विरोध करते हुए कहा आप ये क्या कर रहे..लेकिन हरीराम सिंह ने मेरी एक ना सुनी...और वे मेरे साथ जबदस्ती करते हुए मेरे कपड़ा फाड़ कर उतार फेंक और मेरे साथ सम्बन्ध बनाने लगा | ...
विरोध करने पर हरीराम सिंह ने मुझे मारा पीटा...विरोध के बावजूद हरीराम सिंह जबदस्ती रेप और फिर उन्होंने (हरीराम सिंह) हाथ डाल (गुप्तांग में) दिया किया...जिसकी वजह से मेरे (पीड़ित महिला) के गुप्तांग से खून का बहाव होने लगा और मेरे काफी रोने -चीखने के बाद भी......आवाज को अनसुना कर दिया|