मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Ram Mandir Bhoomi Pujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी राममंदिर की आधारशिला , पूजा सम्पन्न हुई

Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan: प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नीं…

Ram Mandir Bhoomi Pujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी राममंदिर की आधारशिला , पूजा सम्पन्न हुई
Ram Mandir Bhoomi Pujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी राममंदिर की आधारशिला , पूजा सम्पन्न हुई | फ़ोटो: TVL News

Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan: प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। पूजा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे। 




इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए। इससे पहले सीएम योगी और राज्यपाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया है।




Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Updates-




अयोध्या: राम मंदिर शिलान्यास के उत्सव पर एक श्रद्धालु ने बताया, "राम पूरे भारत के ही नहीं समूचे विश्व के हैं। मैंने पढ़ा है कि थाईलैंड के राजा अपने नाम के आगे राम प्रथम, राम द्वितीय लगाते हैं और मलेशिया के मुसलमान राम लीला खेलते हैं।"




हम लोग तो यह सोचते हैं कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं जिस संघर्ष को 500सालों से किया जा रहा था। जिस संघर्ष में हिन्दुस्तान के हजारों लाखों लोगों की आहुति डली है, उस सपने को साकार होते देखने का हमें भी सौभाग्य मिला है। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है :केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन




इस कार्यक्रम (शिलान्यास) में हिस्सा लेकर PM ने जो प्रतिज्ञा की थी उसका उल्लंघन किया है। उन्होंने संविधान के बुनियादी ढांचे 'सेक्युलरिज्म' (धर्मनिरपेक्षता) का उल्लंघन किया है। आज का दिन हिंदुत्व की कामयाबी का दिन है और सेक्युलरिज्म की शिकस्त का: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी





हम लोग तो यह सोचते हैं कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं जिस संघर्ष को 500सालों से किया जा रहा था। जिस संघर्ष में हिन्दुस्तान के हजारों लाखों लोगों की आहुति डली है, उस सपने को साकार होते देखने का हमें भी सौभाग्य मिला है। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है :केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन





आज पूरा देश और विश्व के अनेक लोग आज बहुत खुश हैं, क्योंकि 500 साल से जो विवाद चल रहा था वो शांतिपूर्ण ढंग से कैसे समाप्त किया जा सकता है, इसका उदाहरण आज भारत ने पेश किया है। श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास आज हुआ है :केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर



राम जन्मभूमि पर श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी का अयोध्या में आगमन हुआ। मैं इसके लिए प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं। ये मंदिर न केवल श्री राम की यश और कीर्ति का प्रतिक बनेगा, अपितु दुनिया में भारत की यश और कीर्ति का प्रतिक भी बनेगा  :यूपी CM



आज देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, सदियों से देशवासियों को इसी का इंतजार था कि भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हो। मुझे लगता है कि देश में शांति व्यवस्था और इंसानियत की भावनाओं को मजबूत बनाने में राम मंदिर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी: सर्बानंद सोनोवाल,असम CM





आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर PM नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया,जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है|अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। आज प्रधानमंत्री और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ:गृह मंत्री





आज पूरा भारत भावुक है सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज ये विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते-जी इस पावन दिन को देख पा रहे हैं। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा|राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सब लोगों को आज नमन करता हूँ, उनका वंदन करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी





अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गापेाल दास, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।





कांग्रेस नेता ने Tweet कर लिखा,''मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते राम करुणा हैं वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते राम न्याय हैं|





पूरे देश में आनंद की लहर है, सदियों की आस पूरी होने का आनंद है। सबसे बड़ा आनंद है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस आत्मविश्वास की आवश्यकता थी और जिस आत्म भान की आवश्यकता थी उसका सगुण साकार अधिष्ठान बनने का शुभआरंभ आज हो रहा है: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत




इस घड़ी की प्रतीक्षा में हम सबकी कई पीढ़ियां चली गईं। पूज्य संतों ने अनेक महापुरुषों ने, अनेक वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया। एक ही तमन्ना लेकर के अपने आंखों के सामने ब्रह्मांड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को हम अपनी आंखों से देख सकें: सीएम योगी



भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, न्यायपालिका और कार्यपालिका की ताकत शांतिपूर्ण ढंग से, लोकतांत्रिक पद्धति से और संविधान सम्मत तरीके से समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है, आदरणीय प्रधानमंत्री ने दुनिया की सभी ताकतों को इस बात का अहसास कराया है: सीएम योगी



मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का भगवान श्रीराम की पावन धरा पर 5 शताब्दी की बहुप्रतीक्षित, लंबे संघर्ष और साधना की सिद्धि की स्मृति के अवसर पर भूमि पूजन और कार्य शुभारंभ के अवसर पर 7 पवित्र पुरियों में से एक अवध पुरी में स्वागत करता हूं: सीएम योगी




राम-मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर सभी को बधाई! मुझे विश्वास है कि मंदिर परिसर, रामराज्य के आदर्शों पर आधारित आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद





राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। पूजा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर काम समय से पूरा किया। जबकि पंडित जी पूजा बढ़ा रहे थे, क्योंकि अगला मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड पर था।


रखी गई नौ ईंटें: राम मंदिर 'भूमि पूजन' में पुजारी ने कहा कि यहां नौ ईंटें रखी गई हैं। इन्हें 1989 में दुनिया भर के भगवान राम के भक्तों ने भेजा था। ऐसी ईंटों की संख्या 2 लाख 75 हजार है, जिनमें से 100 ईंटें ' जय श्री राम 'उत्कीर्णन लिया गया है।



अयोध्या: राममंदिर का भूमिपूजन सम्पन्न



प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए।




अयोध्या: राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।



अयोध्या: राममंदिर के भूमिपूजन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिजात का पौधा लगाया।




अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया और पूजा अर्चना की




अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि स्थल पहुंचे।




अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।




अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे|




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में स्वागत किया।




उत्तर प्रदेश: राम मंदिर भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे। 





अयोध्या: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भूमिपूजन के लिए राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे।  समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास, उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।




चांदी के फावड़े और कन्नी से रखी जाएगी राम मंदिर की नींव: राम मंदिर की नींव चांदी के फावड़े और कन्नी से रखी जाएगी। फावड़े और कन्नी का भूमि पूजन के दौरान प्रयोग किया जाएगा। चांदी के फावड़ा व कन्नी को दिखाते विश्व हिन्दू परिषद् के पदाधिकारी




राममंदिर निर्माण का ये ऐतिहासिक दिन पूरे विश्व को सामाजिक समरसता के साथ-साथ आत्म सत्ता का भी बौद्ध देगा। ये जो रामलला की जन्मभूमि है यहां से हम आध्यात्मिक संवेदनाओं का प्रसार देखेंगे: अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर स्वामी अवधेशानंद गिरि




अयोध्या ने सभी को एक कर दिया है। अब ये देश पूरी दुनिया में अपना माथा ऊंचा उठाकर कहेगा कि हमारे यहां कोई भेद-भाव नहीं है: राम जन्मभूमि स्थल पर बीजेपी नेता उमा भारती



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच गए हैं, अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह में शामिल होने के लिए यहां से वो हेलिकॉप्टर में रवाना होंगे।



भोपाल:कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।  शिवराज सिंह चौहान 25जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आए थे।अस्पताल ने उन्हें घर पर खुद को आइसोलेट करने और अगले 7 दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने की सलाह दी है




अयोध्या: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राम जन्मभूमि स्थल पहुंचीं। भूमिपूजन समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास, उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।




अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि स्थल पहुंचे।




आज का दिन 130 करोड़ देशवासियों के लिए आनंद का दिन होना चाहिए। जहां भगवान राम का जन्म हुआ था वहां भव्य मंदिर बनने जा रहा है, राम इस देश के मूल्य और विरासत का प्रतीक हैं। इस देश में रहने वाले हर भारतवासी के लिए राम आदर्श पुरुष हैं: राम माधव, बीजेपी




महाराष्ट्र: अयोध्या में आज राम मंदिर का भूमिपूजन होगा, इस मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय को सजाया गया है।




पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उमा भारती ने लिखा- मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बंधी हूं। मुझे रामजन्मभूमी न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, इसलिए मैं कार्यक्रम में उपस्थित रहूंगी



राममंदिर भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अयोध्या के लिए रवाना हुए। (फोटो सोर्स: PMO)





दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज ट्वीट किया और लिखा कि- भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!




उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन समारोह से पहले गाजियाबाद में लोगों ने भजन-संगीत करके अपनी खुशी जाहिर की।




उत्तर प्रदेश:अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।  भूमिपूजन समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास, उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे|




अयोध्या: योग गुरु रामदेव ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की। रामदेव ने कहा," 5 तारीख देश की ऐतिहासिक तारीख है। आज के दिन को सदियां याद करेगी। भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है।"





अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है??? उन्होंने लिखा कि भगवान शिव के कल्याण, श्रीराम के अभयत्व व श्रीकृष्ण के उन्मुक्त भाव से सब परिपूर्ण रहें! आशा है वर्तमान व भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरूषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।  




अयोध्या: हनुमान गढ़ी मंदिर में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। पीएम मोदी राममंदिर भूमिपूजन समारोह में शामिल होने से पहले हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा करेंगे।




उत्तर प्रदेश: राममंदिर के शिलान्यास समारोह के लिए अयोध्या के सरयू घाट को सजाया गया है।





केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि- भारत के संविधान की मूल प्रति में मौलिक अधिकारों से जुड़े अध्याय के आरम्भ में एक स्केच है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापसी का है। आज संविधान की इस मूल भावना को आप सभी से शेयर करने का मन हुआ।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या नगरी के बाहर और अंदर कई नाके बनाए गए हैं। जहां गाड़ियों की चेकिंग हो रही है और बाहर से किसी वाहन को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है।



इन स्थानों से आई मिट्टी: हल्दीघाटी, चित्तौड़, दुर्ग, स्वर्ण मंदिर के कुंड का जल व मिट्टी, वैष्णो देवी, मैसेकर घाट, सभी ज्योतिर्लिंगों के प्रांगण की मिट्टी, सरस्वती उद्गम स्थल का जल व रज, रविदास मंदिर काशी, बाबा साहेब आंबेडकर की इच्छा भूमि व संघ की उद्गम स्थली नागपुर की रज व पवित्र जल, मानसरोवर की पवित्र रज व जल।


इन नदियों से आया पवित्र जल: गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, सतलुज, रावी, चिनाब व व्यास समेत अन्य नदियां। रामभक्तों ने देश के प्रसिद्ध पवित्र कुंडो का जल भी अयोध्या भेजा है।





ट्रस्ट के पास अब तक जमा हो चुकी है 30 करोड़ से अधिक राशि: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि मेरे अनुमान के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पास चार अगस्त तक 30 करोड़ से अधिक राशि जमा हो चुकी है। कल तक हमारे पास और 11 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा, जिसे मोरारी बापू ने देशवासियों से इकट्ठा किया है।




40 किलो चांदी की ईंट से रखी जाएगी मंदिर की नींव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। भूमि पूजन के दौरान वो 40 किलो की चांदी की ईंट राममंदिर की नींव में रखी जाएगी। इसके बाद वो मंदिर परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे। सबसे पहले वो हनुमान गढ़ी में दर्शन के लिए जाएंगे।






भूमि पूजन से पहले मनी दिवाली: अयोध्या में राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन आज प्रधानमंत्री करेंगे, लेकिन उससे पहले ही दिवाली मनाई गई। शहर के राम मंदिरों में लोगों ने दीप जलाए। घरों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। लोगों में राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है।










 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।