मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CM योगी ने राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा, कहा-अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव बनाएंगे

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं|5 अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है|यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियो…

CM योगी ने राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा, कहा-अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव बनाएंगे
CM योगी ने राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा, कहा-अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव बनाएंगे | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या  में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं|5 अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है|यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने अफसरों से तैयारियों पर चर्चा की तो साधु-संतों के साथ बैठकर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। जहां से वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और वहां रामलला के दर्शन कर उनकी आरती की। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद रहे।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए संगठित रूप से देशव्यापी आंदोलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने संतों के निर्देशन में चलाया और परिणाम हमारे सामने आया| अयोध्या के सामने एक अवसर है कि दुनिया जिस प्रकार से अयोध्या को देखना चाहती है उस प्रकार की क्षमता हम लोगों में है या नहीं। ये हमें स्वयं अपने आत्म अनुशासन के माध्यम से दुनिया को साबित करना है, अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव प्रदान करेंगे|




अयोध्या के सांसद, विधायकों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक में उन्होने कहा,'' प्रधानमंत्री अयोध्या आएंगे। हम अयोध्या को भारत और विश्व का गौरव बनाएंगे। स्वच्छता पहली शर्त होनी चाहिए। अयोध्या में आत्म-अनुशासन के माध्यम से अपनी क्षमता को साबित करने का एक अवसर है और जिस तरह से दुनिया इसे देखने की उम्मीद करती है|हम सभी एक शुभ कार्यक्रम के लिए एक साथ आएंगे। 4 और 5 अगस्त की रात को सभी घरों और मंदिरों में 'गहनोत्सव' होगा। दीपावली अयोध्या से जुड़ी है और अयोध्या के बिना त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है|




योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 'प्रधानमंत्री जी उनके प्रांत में आ रहे हैं, मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या दौरा करके अपने राजधर्म का पालन किया है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।