नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| 26 जुलाई की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 48,661 नए मामले सामने आए हैं| इसके साथ ही अब देश में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 13 लाख 66 हजार के करीब हो गई है| पिछले 24 घंटों में 705 लोगों की मौतें हुई हैं| इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 32,063 पर पहुंच गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,661 नए मामले सामने आए और 705 मौतें हुईं। देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522 है जिनमें 4,67,882 सक्रिय मामले, 8,85,577 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 32,063 मौतें शामिल हैं: