अयोध्या: 500 वर्षों में पहली बार रामजन्मभूमि पर होने जा रही दीपावली को यादगार बनाने में जुटी योगी सरकार.... जी हाँ इस बार होगी अयोध्या में डिजिटल दीपावली साथ ही अयोध्या में भक्तों के दीप जलाने के भी इंतज़ाम होगा|
इस बार अयोध्या में भव्य डिजिटल दीपावली मनाने की तैयारी है इस दीवाली सीधे अयोध्या में डिजिटल दीपावलीमनाई जाएगी साथ ही दीपोत्सव पर अयोध्या में पहली बार डिजिटल आतिशबाजी भी होगी और लेजर शो के माध्यम से इस बार सरयू तट पर आतिशबाजी की जाएगी|
आप को बता दें की अयोध्या में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन योगी सरकार कर रही है| जहा वर्चुअल दीपोत्सव के लिए जल्द लांच की जाएगी नई वेबसाइट, जहा दीप जलाने के बाद मिलेगा धन्यवाद-पत्र रियल जैसा अनुभव देगा| ये वर्चुअल दीपोत्सव अनूठा वर्चुअल दीपोत्सव प्लेटफार्म बिल्कुल रियल जैसा अनुभव देगा और पोर्टल पर श्रीरामलला विराजमान की तस्वीर होगी| जिसके समक्ष दीप वर्चुअल दीप प्रज्ज्वलन होगा।यहां सुविधा होगी कि श्रद्धालु अपने भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील अथवा किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन करे। घी, सरसों अथवा तिल के तेल का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
श्रद्धालु अगर पुरुष है तो पुरुष अथवा महिला होने पर महिला के वर्चुअल हाथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। दीप जलाने के बाद श्रद्धालु के विवरण के आधार पर रामलला की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी होगा।
13 नवम्बर को प्रस्तावित मुख्य समारोह से पूर्व यह वेबसाइट आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के वर्चुअली सहभागिता कर रहे हैं| मुख्यमंत्री योगी रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों का अवलोकन करेंगे साथ ही, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप, की आरती कर श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री जन्मभूमि परिसर में रामलला की आरती भी उतारेंगे