वाशिंगटन : अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए डेमोक्रेटिक पार्टी के जोसेफ आर बाइडन ने चुनावी नतीजों के बाद शनिवार रात देशवासियों को संबोधित किया। बाइडन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'एक ऐसा राष्ट्रपति बनूंगा, जो बांटेगा नहीं बल्कि लोगों को एकजुट करेगा।'
जो बाइडेन ने कहा कि,''इस देश के लोग खुलकर सामने आए और उन्होंने हमें एक स्पष्ट जीत दी है। यह जीत, हम लोगों के लिए है। हम अमेरिका के इतिहास में राष्ट्रपति पद के लिए मिले अब तक के सबसे अधिक वोटों से जीते हैं, 74 मिलियन नागरिकों ने वोट किया।बता दें कि बाइडन के लिए 7.4 करोड़ नागरिकों ने वोट किया।
बाइडेन ने कहा कि,मैं एक ऐसा राष्ट्रपति बनने का संकल्प लेता हूं, जो विभाजित नहीं करना चाहता बल्कि एकजुट होना चाहता है। जो डेमोक्रेटिक राज्यों और रिपब्लिकन राज्यों में फर्क नहीं करेगा, बल्कि पूरे अमेरिका को एक नजर से देखेगा। यह अमेरिका में जख्मों को भरने का समय है।'
बाइडेन ने कहा कि,''आप सभी के लिए जिन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प को वोट दिया, मैं आज रात निराशा को समझता हूं। अब एक दूसरे को मौका देते हैं। यह कठोर बयानबाजी को दूर करने करना होगा। गुस्से को कम करना होगा।, एक-दूसरे को देखने, फिर से एक-दूसरे को सुनने का समय है|