मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

अयोध्या में इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर दी जान: कमरे में झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या: अयोध्या में एक इंस्पेक्टर का शव उनके आवास पर मृत पाया गया। बुधवार को थाना पुराकलंदर थाने के इंस्पेक्टर ओंकार नाथ का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे…

अयोध्या में इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर दी जान: कमरे में झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या में इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर दी जान: कमरे में झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या में एक इंस्पेक्टर का शव उनके आवास पर मृत पाया गया। बुधवार को थाना पुराकलंदर थाने के इंस्पेक्टर ओंकार नाथ का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कराया| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई|



सूचना पर SSP प्रशांत वर्मा, SP सिटी मधुबन सिंह समेत कई अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घर वालों को सूचना दे दी गई है। इसके बाद पत्नी और परिवार के लोग पहुंचे। इंस्पेक्टर ओंकार नाथ संतकबीर नगर जनपद के निवासी है| ओंकार नाथ 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे।



पुलिस ने बताया, "कमरे के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत की वजह क्या है? अभी इसकी जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है।"



 सिटी SP मधुबन कुमार सिंह ने बताया,'''हमें सूचना मिली कि ओमकार नाथ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। वे एक किराए के मकान में रहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है|



पुलिस के अनुसार, ओंकार नाथ 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह रायबरेली में सब इंस्पेक्टर थे। इसी साल जुलाई में प्रमोशन से इंस्पेक्टर बने थे। इसके बाद 23 जुलाई, 2022 को ट्रांसफर होकर अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में गए थे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।