सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली कोतवाली इलाके में नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई| जबकि -35 लोग घायल हो गए| सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार/गुरुवार रात नेशनल हाइवे 24 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामने से आ रही बस से टकरा गई, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 30-35 लोग घायल हैं, जिसमें कुछ की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य घायलों का सीतापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग शाहजहांपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं| ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग बाराबंकी के देवा शरीफ में मुंडन कराने जा रहे थे|बुधवार/गुरुवार रात करीब 01:30 बजे 50 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे की शिकार हो गई| ट्रैक्टर-ट्राली चालक ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे के बस स्टॉप पर बने डिवाइडर कट से मोड़ने लगा। इतने में ही सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जबकि एक और तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा अलग हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों में से 4 की मौके पर मौत हो गई| मृतकों में नूर मोहम्मद (70) व हसन (12) निवासी हथौड़ा थाना रौजा जिला शाहजहांपुर तथा बरेली जिले के पडेरा थाना फतेहगंज पूर्वी निवासी शंभुल (18) व इजराइल (40) शामिल हैं। जबकि शादाब (15), मो० हसन (15), सरताज (23), सोनम (15) निवासीगण हथौड़ा थाना रौजा जिला शाहजहांपुर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
सीतापुर ASP नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि,''कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली की सामने से आ रही बस से टक्कर हुई बाद में पीछे से आ रही ट्रक ने भी ट्रॉली को टक्कर मारी। 4 की मौके पर मृत्यु हुई, 4 गंभीर रूप से घायल हैं, कुल 30-35 लोग घायल हैं|
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन. पी.सिंह ने कहा कि, मरने वालों में बरेली के ग्राम पड़ौरा निवासी 40 वर्षीय इजरायल और 18 वर्षीय सम्भल शामिल है। इसके साथ ही शाहजहांपुर जनपद के रौजा निवासी 12 वर्षीय हसन और 70 वर्षीय नूर मोहम्मद मृतकों में शामिल है।