मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में तीन घंटे बिताएंगे PM मोदी, ये है उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

अयोध्या: अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। इसका पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुर…

Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में तीन घंटे बिताएंगे PM मोदी, ये है उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में तीन घंटे बिताएंगे PM मोदी, ये है उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। इसका पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो चुका है। इस दौरान पीएम कुल तीन घंटे अयोध्या में बिताएंगे|




पांच अगस्त को राम जन्मभूमि में भूमि पूजन के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की धरती से देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भी संबोधन होगा।



पांच अगस्त यानि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा। जिसके तहत साकेत यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिलाधिकारी अनुजा झा के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि पर स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास करेंगे।



अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम


अयोध्या में तीन घंटे का प्रवास

5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान,

9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान

10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग

10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान

11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग

11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन

12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहूंचने का कार्यक्रम

10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन - पूजन

12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण

12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ

12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना

2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान

2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।